Search

रांची : झारखंड में खनिजों का व्यापार कर रहे हैं 8872 व्यापारी, 3731 के लाइसेंस डिएक्टिव

  • व्यापार के लिए मिला था 14204 व्यापारियों को लाइसेंस
  • 702 व्यपारियों का लाइसेंस सस्पेंड, 3731 का लाइसेंस डिएक्टिव
  • 899 व्यापारियों का लाइसेंस हो गया है लैप्स
  • खान विभाग के आंकड़ों से हुआ खुलासा
Ranchi : झारखंड में फिलहाल कोयला सहित अन्य खनिजों के व्यापार में 8872 व्यापारी लगे हैं. इन्हीं व्यापारियों के माध्यम से खनिजों की खरीद बिक्री होती है. खान विभाग से खनिजों के व्यापार के लिए कुल 14204 व्यापारियों (डीलर) को खनिज की खरीद-बिक्री का लाइसेंस मिला था. इसमें से खास विभाग ने 702 व्यापारियों का लाइसेंस सस्पेंड कर दिया है. 3731 व्यापारियों का लाइसेंस डिएक्टिव है. 899 व्यापारियों का लाइसेंस लैप्स हो गया है.

प्रोसेसिंग यूनिट के 315 लाइसेंस सस्पेंड

खान विभाग ने खनिजों के 315 प्रोसेसिंग यूनिटों का लाइसेंस सस्पेंड कर दिया है. वर्तमान में 3742 प्रोसेसिंग यूनिट चल रही हैं. 378 प्रोसेसिंग यूनिटों का लाइसेंस लैप्स हो गया है. 1512 प्रोसेसिंग यूनिट डिएक्टिवेट हैं. झारखंड में कुल 6062 प्रोसेसिंग यूनिट हैं.

6417 ट्रेडरों में से 1884 ट्रेडर डिएक्टिवेट

झारखंड में कुल 6417 ट्रेडरों में से 1884 ट्रेडर खनिज के व्यापार से डिएक्टिवेट हो गए हैं. 260 ट्रेडरों का लाइसेंस सस्पेंड है. 438 ट्रेडरों का लाइसेंस लैप्स हो गया है. वर्तमान में 3809 ट्रेडर कार्यरत हैं.

127 स्टोरेज डिपो का लाइसेंस सस्पेंड

खान विभाग ने खनिजों के 127 स्टोरेज डिपो का लाइसेंस सस्पेंड कर दिया है. इसमें डीलरों की संख्या 1974 है. जिसमें 1321 डीलर ही खनिजों का व्यापार कर रहे हैं. 83 का लाइसेंस लैप्स हो गया है. 335 स्टोरेज डिएक्टिवेट हैं.

कोयला की बिक्री के किस क्षेत्र में कितना को लाइसेंस

जगह का नाम       व्यापारियों को मिले लाइसेंस धनबाद                  2163 दुमका                   528 हजारीबाग             4734 कोल्हान                113 पलामू                   1226 रांची                      626

लघु खनिज की बिक्री के लिए कितने को लाइसेंस

जगह का नाम          व्यापारियों को मिले लाइसेंस धनबाद                     618 दुमका                      1778 हजारीबाग                 908 कोल्हान                    389 पलामू                       498 रांची                         363

गैर खनिज की बिक्री के लिए कितने को लाइसेंस

जगह का नाम  व्यापारियों को मिले लाइसेंस धनबाद                73 दुमका                13 हजारीबाग           982 कोल्हान              382 पलामू                 30 रांची                   30

एक नजर खरीद-बिक्री पर

  • खनिजों की ढ़ुलाई के लिए निर्गत किए गए 409756 ई परमिट चालान
  • 47931852 ई-पास किए गए निर्गत
  • खनिजों की ढ़ुलाई के लिए रजिस्टर्ड किए गए 98594 वाहन
  • 993 ट्रांसपोर्टरों का लाइसेंस किया गया रिन्यूअल
इसे भी पढ़ें : 12">https://lagatar.in/grand-conference-of-jslps-in-morhabadi-on-12th-february-dc-said-make-preparations-in-such-a-way-that-the-program-becomes-an-example/">12

फरवरी को मोरहाबादी में JSLPS का महासम्मेलन, डीसी बोलें- तैयारी ऐसी करें कि कार्यक्रम एक मिशाल बन जाये
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp