Ranchi News: राजधानी रांची के पारस अस्पताल में 9 महीने की नवजात अपनीर की होंठ के ऑपरेशन के दौरान मौत हो गई. जानकारी के मुताबिक, लोहरदगा से अणिमा कुमारी और आशीष महली अपनी 9 महीने के बच्ची का होंठ का इलाज करने पहुंचे थे. 18 अगस्त को अपनीर को पारस अस्पातल में एडमिट कराया गया था.
इसे भी पढ़ें:
19 अगस्त की रात को नवजात का अचानक से तबियत बिगड़ने लगा, जिसके बाद दवाई दिया गया और 20 अगस्त के सुबह 5 बजे नवजात को ICU में एडमिट कर दिया गया.
परिजनों का कहना है कि ICU में ले जाने से पहले डॉक्टर ने उन्हें नहीं बताया और ऑपरेशन में मौत के बाद उन्होंने जानकारी दी गई. परिजनों ने आरोप लगाया कि डॉक्टर के लापरवाही के कारण उनकी बच्ची की जान गई है. नवजात की जन्म से ही होठ कटा हुआ था. जिसके इलाज की लिए वह रांची के पारस अस्पताल में भर्ती कराया था.
परिजन और अस्पताल के कर्मचारियों के बीच तीखी नोंकझोक हुई. परिजन ने नवजात के मौत के 5 घंटे बाद भी शव लेने से मना कर दिया. परिजनों का कहना है कि जबतक अस्पताल अपनी गलती नहीं मांगेगा, तबतक वह यही रहेंगे.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

