Search

 
 
 

रांची: 10 लाख लेवी नहीं मिलने पर क्रशर में की थी आगजनी, घटना में शामिल उग्रवादी गिरफ्तार

 

एरिया कमांडर कृष्णा यादव ने क्रशर में की थी आगजनी, घटना में शामिल उग्रवादी गिरफ्तार

Ranchi: दस लाख रुपये की लेवी नहीं देने पर कृष्णा यादव ने एक मार्च को पिठोरिया के सांगा में क्रशर में आगजनी की घटना को अंजाम दिया था. इस घटना में शामिल सूरज महतो नाम के एक पीएलएफआई उग्रवादी को रांची पुलिस ने गिरफ्तार किया है. रविवार को अपने ऑफिस में प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित करते एसएसपी चंदन सिन्हा ने यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि पिठोरिया थाना क्षेत्र के मुरैठा से उग्रवादी सूरज महतो उर्फ सूरज गोप को गिरफ्तार किया गया है. उसके पास से लोडेड पिस्टल समेत कई अन्य सामान बरामद किया गया हैं. हालांकि कृष्णा यादव उर्फ सुल्तान, रंजन महतो उर्फ रंजन गोप, बब्लू गंझू मौके से भागने में सफल रहा. इसे पढ़ें- जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-jharkhand-state-yogasana-sports-championship-on-7th-participants-ranging-from-5-to-above-60-years-of-age-will-participate/">जमशेदपुर

: झारखंड स्टेट योगसना स्पोर्ट्स चैंपियनशिप 7 को, 5 से लेकर 60 वर्ष से अधिक उम्र के प्रतिभागी होंगे शामिल

साल 2019 से PLFI संगठन का सक्रिय सदस्य रहा है सूरज

गिरफ्तार सूरज महतो साल 2019 से पीएलएफआई संगठन का सक्रिय सदस्य रहा है. वह पिठौरिया थाना क्षेत्र के अलावे चान्हों थाना और चतरा जिला के कई थानों में घटित उग्रवादी घटनाओं में शामिल रहा है. सूरज महतो के द्वारा बताया गया कि संगठन के क्रियाकलापों की गोपनीयता बरतने के लिए वह अपने संगठन के सभी सदस्यों और एरिया कमांडर कृष्णा यादव उर्फ सुल्तान से जंगी ऐप के माध्यम से बातचीत करता है. इसे भी पढ़ें- मल्लिकार्जुन">https://lagatar.in/mallikarjun-kharge-said-i-told-pm-modi-there-should-not-be-fair-elections-in-the-country-modi-ji-is-maintaining-a-dictatorship/">मल्लिकार्जुन

खड़गे बोले, मैंने पीएम मोदी से कहा, देश में निष्पक्ष चुनाव नहीं हो रहे… मोदी जी तानाशाही विचारधारा रखते है…
[wpse_comments_template]    
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही