Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रांची : चंद्रशेखर आजाद समिति के पूजा पंडाल में दिखेगी सनातन धर्म की झलक, गुरुवार को खुलेगा पट

Advertisement
Advertisement
  • शाम 6 बजे खुलेगा पट, भजन संध्या का आयोजन होगा
  • सप्तमी को बनारस के पुरोहित के द्वारा गंगा आरती की जायेगी
Ranchi : सनातन धर्म और देशभक्त थीम पर बने चंद्रशेखर आजाद दुर्गा पूजा समिति का पूजा पंडाल सज-धज कर तैयार है. पंडाल परिसर में प्रेस कांफ्रेंस के दौरान आयोजन समिति के सदस्यों ने कहा कि पंचमी को शाम 6 बजे समिति के पूजा पंडाल का उद्घाटन होगा. राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश, पूर्व महापौर आशा लकड़ा और आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो पंडाल का उद्घाटन करेंगे. साथ ही भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा. सप्तमी को बनारस के पुरोहित के द्वारा गंगा आरती की जायेगी.
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/10/22-12.jpg"

alt="" width="600" height="400" />

भारत माता हाथों में विश्व को थामे दिख रहीं

पूजा पंडाल के बाहर भारत का मानचित्र बनाया गया है, जिसमें भारत माता अपने हाथों में विश्व को थामे हुए दिख रही हैं. समिति के अध्यक्ष रमेश सिंह ने कहा कि सुरक्षा के दृष्टिकोण से बेहतर व्यवस्था है. उन्होंने श्रद्धालुओं से आग्रह किया है कि वे इस पूजा पंडाल में मां दुर्गा का दर्शन करने के लिए जरूर पहुंचें. 100 से ज्यादा वॉलेंटियर्स के साथ 20 सिक्योरिटी गार्ड व जिला बल के जवान पूजा पंडाल में तैनात रहेंगे. साथ ही 30 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं. खोया-पाया काउंटर, फर्स्ट एड किट के साथ एंबुलेंस की तैनाती की गई है.
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/10/23-6.jpg"

alt="" width="600" height="400" />

ये रहे मौजूद

प्रेस कांफ्रेंस में चंद्रशेखर आजाद दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष रमेश सिंह, संरक्षक मिंटू चौबे, संरक्षक विनय सिंह, सह सचिव ओम वर्मा, सह सचिव विक्की कुमार, कोषाध्यक्ष हरीश कुमार अन्य मौजूद रहे.
इसे भी पढ़ें – रांची">https://lagatar.in/enjoy-virtual-reality-museum-at-cmpdi-ranchi-know-the-secrets-of-the-solar-system/">रांची

के CMPDI में लें वर्चुअल रियलिटी म्यूजियम का आनंद, सौर मंडल के रहस्य जानें
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही