Search

 
 
 

रांची : हरमू रोड स्थित प्लास्टिको वर्ल्ड की बिल्डिंग में लगी भीषण आग, स्थानीय लोगों ने मिलकर बुझाया

रांची के हरमू रोड स्थित प्लास्टिको वर्ल्ड नाम की एक दुकान की बिल्डिंग में गुरुवार की देर रात करीब एक बजे अचानक भीषण आग लग गई. इस घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया.जब स्थानीय लोगों ने दुकान के मुख्य दरवाजे से आग की ऊंची-ऊंची लपटें उठती देखीं, तो उन्होंने तुरंत फायर ब्रिगेड को घटना की जानकारी दी.
 
प्रतिकात्मक तस्वीर
  • लाखों का सामान जलकर राख

Ranchi :  रांची के हरमू रोड स्थित प्लास्टिको वर्ल्ड नाम की एक दुकान की बिल्डिंग में गुरुवार की देर रात करीब एक बजे अचानक भीषण आग लग गई. इस घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया.जब स्थानीय लोगों ने दुकान के मुख्य दरवाजे से आग की ऊंची-ऊंची लपटें उठती देखीं, तो उन्होंने तुरंत फायर ब्रिगेड को घटना की जानकारी दी. 


लेकिन दमकल की गाड़ी को मौके पर पहुंचने में करीब आधे घंटे का समय लगा. इस दौरान स्थानीय लोगों ने सक्रियता दिखाई और अपने स्तर पर आग बुझाने की कोशिश की. उनके अथक प्रयास से दमकल के पहुंचने से पहले ही आग पर लगभग काबू पा लिया गया. लेकिन इस अगलगी में काफी नुकसान पहुंचा और दुकान के आगे गेट पर खड़ी बाइक-स्कूटी समेत अन्य सामान पूरी तरह जलकर राख हो गए. 


प्रारंभिक अनुमान के अनुसार, इस अगलगी में लाखों रुपये का नुकसान हुआ है.फिलहाल आग लगने का स्पष्ट कारण पता नहीं चल पाया है. आशंका जताई जा रही है कि शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगी होगी. घटना की सूचना कोतवाली थाना पुलिस को भी दे दी गई है. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना का जायजा लिया है और वह पूरे मामले की जांच कर रही है, ताकि आग लगने के वास्तविक कारणों का पता चल सके और नुकसान का सही आकलन किया जा सके.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही