Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रांची: स्प्रे और लाइटर से नाबालिग लड़के ने नौ बसों में लगाई थी आग, साजिश में कई लोग शामिल

Advertisement
Advertisement
Ranchi: लोअर बाजार थाना क्षेत्र के कांटा टोली स्थित खादगढ़ा बस स्टैंड में खड़ी नौ बस में गुरुवार को आग लगा दी गई थी. इस घटना को 15 साल के नाबालिग लड़के ने दी थी. लड़के ने स्प्रिट के स्प्रे और लाइटर की मदद से खड़ी बसों में आग लगाई थी. पुलिस ने नाबालिग लड़के को गिरफ्तार कर लिया है, और उससे पूछताछ कर रही है. आग लगाने की इस घटना में कई लोगों के शामिल होने की बात सामने आ रही है. नाबालिग के पास से पुलिस ने एक स्प्रे और लाइटर बरामद किया है. इसे पढ़ें- एशेज">https://lagatar.in/ashes-test-steve-smith-creates-record-leaves-behind-ricky-ponting-and-sachin-tendulkar/">एशेज

टेस्ट : स्टीव स्मिथ ने बनाया रिकॉर्ड, रिकी पोंटिंग और सचिन तेंदुलकर को छोड़ा पीछे

नाबालिग ने बताया कैसे लगायी आग

पुलिस की पूछताछ में नाबालिग ने बताया है कि उसने बस की टंकी के पास पहले स्प्रे मारा और फिर लाइटर से उसमें आग लगा दी. इस वजह से आग तेजी से फैलती चली गई. जानकारी के मुताबिक, नाबालिग रांची के नामकुम इलाके का रहने वाला है. वह पिछले कुछ दिनों से खादगढ़ा बस स्टैंड में ही खलासी के रूप में काम कर रहा था. इसी दौरान उसे नौकरी से निकाल दिया गया था. इसी से नाराज होकर उसने बसों में आग लगा दी. इसे भी पढ़ें- महंगाई">https://lagatar.in/congress-attacked-the-modi-government-regarding-inflation-said-people-were-deceived-by-lies-and-speeches/">महंगाई

को लेकर कांग्रेस का मोदी सरकार पर हल्ला बोल, कहा, लोगों को झूठ और भाषणों से छला गया
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही