Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रांची : पश्चिम बंगाल से परीक्षा देने आयी नाबालिग छात्रा के साथ होटल में छेड़खानी

Ranchi :  पश्चिम बंगाल से परीक्षा देने आयी नाबालिग छात्रा के साथ होटल में छेड़खानी हुई है. यह घटना रांची के कटहल मोड़ स्थित एक होटल में में हुई. जहां बदमाशों ने कमरे में घुसकर लड़की के साथ छेड़खानी की. इस मामले में छात्रा के पिता ने नगड़ी थाना में मालदा के शुभेंदु मंडल, शांतनु मंडल, तमिलनाडु के अभिषेक दत्ता, अर्कापराव दत्ता और सोमनाथ शर्मा पर केस किया है. उनका आरोप है कि लड़कों ने उनकी बेटी की आपत्तिजनक तस्वीर खींची और उसे ब्लैकमेल किया.

घटना के करीब ढाई माह बाद थाना में प्राथमिकी दर्ज

घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि छात्रा कटहल मोड़ के काव्यन रेसीडेंसी में ठहरी थी. वह आरकेडीएफ यूनिवर्सिटी में परीक्षा देने आयी थी. रात में जब पिता खाना खाकर लौटे तो वह उनसे लिपटकर रोने लगे. यह घटना 16 सितंबर की है. इस मामले में करीब ढाई महीने बाद 29 नवंबर को प्राथमिकी दर्ज की गयी है.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही