Search

 
 
 

रांची : बर्थडे पार्टी में पहुंचे व्यक्ति की गोली मारकर हत्या, आरोपी बंगाल से गिरफ्तार

 
Ranchi :  जिले के राहे ओपी क्षेत्र के लोहाहातु दुलमी में बर्थडे पार्टी में पहुंचे एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गयी. यह घटना सोमवार की देर रात है, जहां अर्जुन महतो नाम के व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गयी. रांची पुलिस ने हत्या के आरोपी को बंगाल से गिरफ्तार कर लिया है.

बड़े साढ़ू के घर बर्थडे पार्टी में गया था अर्जुन महतो

घटना के संबंध में बताया जाता है कि अर्जुन महतो रात में अपने बड़े साढ़ू झरिया महतो के राहे स्थित लोहाहातु दुलमी में बर्थडे पार्टी में गया था. लेकिन देर होने की वजह से रात में वहीं रूक गया. इसी बीच अर्जुन महतो का छोटा साढ़ू समीर कोईरी बाउंड्री क्रॉस कर वहां पहुंचा और उसने गोली मार दी. घटना को अंजाम देने के बाद वह मौके से फरार हो गया. घटना के बाद अर्जुन महतो को रांची स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. अर्जुन पेशे से सब्जी कारोबारी था. वह अपने परिवार के साथ ताऊ में सब्जी का कारोबार करता था. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही