Search

 
 
 

रांची: हथियार के बल पर लोगों को डराने-धमकाने वाला व्यक्ति गिरफ्तार

 
Ranchi: हथियार के बल पर लोगों को डराने धमकाने वाला व्यक्ति गिरफ्तार हुआ है. बुधवार को कोतवाली डीएसपी प्रकाश सोए ने जानकारी देते हुए बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि कोतवाली थाना क्षेत्र के मैकी रोड में एक व्यक्ति हथियार के बल पर आसपास के लोगों को डरा धमका रहा है. इसके बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची तो व्यक्ति पुलिस को देखकर भागने लगा. इस दौरान पुलिस की टीम ने भाग रहे व्यक्ति को पकड़ा और उसके पास से एक देसी कट्टा बरामद किया गया. पकड़े गये व्यक्ति का नाम गौरव कुमार गौतम बताया. बरामद हथियार के संबंध में कागज की मांग किया. जिसपर पकड़ाये व्यक्ति द्वारा कोई भी कागजात नहीं दिखाया गया. जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/11/vyakti-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> इसे भी पढ़ें -अखिलेश">https://lagatar.in/akhilesh-yadavs-allegation-sp-workers-are-being-prevented-from-voting-lashed-out-at-bjp/">अखिलेश

यादव का आरोप, सपा समर्थकों को वोट डालने से रोका जा रहा है, भाजपा पर बरसे
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही