Search

 
 
 

रांची : पैर टूटा है, पर जज्बा नहीं, बैसाखी के सहारे वोट देने पहुंचा मतदाता

रांची के एक बूथ पर लोकतंत्र का उत्सव तब और भी गौरवपूर्ण हो गया, जब एक व्यक्ति पैर टूटे होने के बावजूद बैसाखी के सहारे मतदान केंद्र पहुंचकर वोट डाला. इस दौरान उनके समर्पण को देखकर सभी उपस्थित लोगों ने उनकी तारीफ की.
 

Ranchi :  रांची के वार्ड संख्य 30 के एक बूथ पर लोकतंत्र का उत्सव तब और भी गौरवपूर्ण हो गया, जब एक व्यक्ति पैर टूटे होने के बावजूद बैसाखी के सहारे मतदान केंद्र पहुंचकर वोट डाला. इस दौरान उनके समर्पण को देखकर सभी उपस्थित लोगों ने उनकी तारीफ की. 

 

मतदाता ने लगाार डॉट इन की संवाददाता कहा कि मतदान केवल उनका अधिकार ही नहीं, बल्कि कर्तव्य भी है. उनका मानना है कि अगर वे वोट नहीं डालेंगे तो यह अधिकार व्यर्थ हो जाएगा. इसलिए वे सेहत की परवाह किए बिना बूथ पहुंचे, ताकि नगर निगम के निर्वाचन में अपना अमूल्य योगदान दे सकें. 

 

EVM के जगह बैलेट पेपर से मतदान को लेकर उन्होंने कहा कि मुझे कोई दिक्कत नहीं हुई. हालांकि बैलेट पेपर की तुलना में ईवीएम से मतदान करना अधिक सुविधाजनक है. बैलेट पेपर पर वोटिंग करने में थोड़ी परेशानी हो रही है. कुछ मतदाता एक-दूसरे से पूछकर मतदान कर रहे हैं. 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही