Search

 
 
 

रांची : नारकोटिक्स अधिकारी बनकर वसूली करने पहुचे युवक-युवती की जमकर पिटाई

 
Ranchi :  नारकोटिक्स विभाग का अधिकारी बनकर वसूली करने पहुंचे युवक-युवती को स्थानीय लोगों ने जमकर पीटा. यह घटना शनिवार देर रात नामकुम थाना क्षेत्र के नामकुम बस्ती की है. जहां फर्जी नारकोटिक्स अधिकारियों को लोगों ने पकड़कर खूब पीटा. इसके बाद दोनों युवक-युवकी को पुलिस के हवाले कर दिया. दोनों को रिम्स में भर्ती कराया गया है. युवक-युवती के बारे में बताया जा रहा है कि दोनों फर्जी तरीके से लोगों से वसूली करने का काम करते हैं. दोनों खुद को कभी पत्रकार तो कभी कोई विभाग का अधिकारी बताकर लोगों से पैसे ऐठते हैं. इसी क्रम में जब दोनों नारकोटिक्स का अधिकारी बनकर नामकुम बस्ती पहुंचे थे, जहां शक होने पर लोगों ने दोनों को पकड़कर पिटाई कर दी. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही