Search

 
 
 

रांची : धुर्वा डैम साइड में युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या की

धुर्वा थाना क्षेत्र के डैम साइड इलाके में रहने वाले दीपक कुमार ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है. जानकारी के अनुसार आत्महत्या करने से पहले दीपक नशे की हालत में था. उसके रूम से नशा करने के लिए चिलम भी मिली है.
 

Ranchi : धुर्वा थाना क्षेत्र के डैम साइड इलाके में रहने वाले दीपक कुमार ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है. जानकारी के अनुसार आत्महत्या करने से पहले दीपक नशे की हालत में था. उसके रूम से नशा करने के लिए चिलम भी मिली है.  

  
हालांकि स्थानीय लोगों ने बताया कि कल तक उन्होंने दीपक को अच्छी हालत में घूमते फिरते देखा था, मगर आज जब उसके परिवार वाले उसके कमरे में गये,  तो उसे फांसी के फंदे से झूलते देखा. खबर फैलते ही पूरे इलाके में सनसनी फैल गयी.

 
परिवार वालों ने बताया कि किसी तरह का कोई दबाव उस पर नहीं था, ना ही कोई परेशानी थी. पुलिस शव को अपना कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया कर रही है.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही