Search

 
 
 

रांची : मेकॉन पुल के पास युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या की

 
Ranchi : मेकॉन पुल के पास युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है. यह घटना डोरंडा थाना क्षेत्र के मेकॉन सैटेलाइट पुल के पास की है, जहां एक युवक ने पेड़ में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. मृतक की पहचान नंदू कुमार झा के रूप में हुई है. वह मूल रूप से बिहार का रहने वाला है. घटना की सूचना मिलने के बाद डोरंडा थाना की पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है.

स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी जानकारी

घटना के संबंध में बताया जाता है कि सोमवार सुबह स्थानीय लोगों ने पुल के पास एक पेड़ पर युवक का शव लटकता देखा. इसके बाद पुलिस को इसकी जानकारी दी. सूचना पाकर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से युवक के शव को पेड़ से नीचे उतारा. इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. बताया जा रहा है कि युवक ट्रेन से आया और आम के पेड़ में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही