Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रांची : तुपुदाना की पत्थर खदान में नहाने के दौरान डूबने से युवक की मौत

Ranchi :  पत्थर खदान में नहाने के दौरान युवक की डूबने से मौत हो गयी. यह मामला जिले के तुपुदाना ओपी क्षेत्र के बालसिरिंग स्थित ब्लू पौंड नाम से प्रसिद्ध पत्थर खदान की है.  घटना मंगलवार की देर शाम की बतायी जा रही है. मृतक की पहचान मो. शब्बीर के रूप में हुई है. वह मूल रूप से हिंदपीढ़ी थाना क्षेत्र के निजाम नगर का रहने वाला है. युवक के पानी में डूबने की सूचना एनडीआरएफ की टीम को बुधवार को मिली.

जून में ही खदान में डूबने से एक लड़के की हुई थी मौत

बता दें इससे पहले जून में ही इसी खदान में डूबने से एक लड़के की मौत हो गयी थी. मृतक की पहचान अंश अनुग्रह किंडो (15) के रूप में की गयी थी. अंश अपने दो दोस्तों अमन कुमार महतो और आशीष हेंब्रम के साथ ब्लू पौंड में नहाने गया था. इसी क्रम में डूबने से उसकी मौत हो गयी थी. मृत छात्र ग्रीन गार्डेन हेसाग का रहने वाला था. मृतक हेसाग हटिया स्थित संत चार्ल्स स्कूल में 11वीं का छात्र था. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही