Search

 
 
 

मेला घूमने के दौरान मारपीट में घायल युवक की मौत, आक्रोशितों ने लालपुर चौक किया जाम

 
Ranchi :  मेला घूमने के दौरान हुई मारपीट में घायल युवक की शनिवार देर रात मौत हो गयी. मृतक की पहचान रोहित मुंडा के रूप में हुई है. वह मूल रूप से लालपुर थाना क्षेत्र के लोहराकोचा का रहने वाला था. रोहित मुंडा की मौत के बाद आक्रोशित लोगों ने रविवार की सुबह लालपुर चौक जाम कर दिया. उग्र भीड़ घटना में शामिल आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं. सड़क जाम की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची है और आक्रोशितों को समझा-बुझा कर जाम हटाने का प्रयास कर रही है. लालपुर चौक पर जाम लगने की वजह से वाहनों की लंबी कतार लग गयी है. लोगों को आने-जाने में काफी परेशानी हो रही रहा है.

दो दिन पहले मेला घूमने के समय कुछ युवकों के साथ हुई थी मारपीट

घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि रोहित अपने साथियों के साथ दो दिन पहले मेला घूमने के लिए निकला था. इसी दौरान रातू रोड चौक के आसपास कुछ युवकों से उसकी मारपीट हुई थी. इस घटना में रोहित गंभीर रूप से घायल हो गया था. इसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां शनिवार की देर रात उसकी मौत हो गयी.  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही