Search

रांची AC ने की IT मैनेजर ब्रजेश प्रांजल के तबादले की अनुशंषा, दो सप्ताह बाद भी नहीं हुई कोई कार्यवाही

Vineet Abha Upadhyay Ranchi : रांची जिला राजस्व शाखा में डीपीएमयू के अंतर्गत कार्यरत आईटी मैनेजर ब्रजेश प्रांजल पिछले लगभग 4-5 वर्षों से एक ही कार्यालय में पदस्थापित है. ब्रजेश प्रांजल का इतने लंबे समय से एक ही कार्यालय में कार्यरत होना कार्यालय और कर्मचारी दोनों के हित में नहीं है. यह बात अपर जिला दंडाधिकारी ने अपनी जांच रिपोर्ट में कही है. जिसके बाद रांची के अपर समाहर्ता (AC) ने भू-अभिलेख एवं परिमाप निदेशालय, राजस्व, निबंधन और भूमि सुधार विभाग के निदेशक को पत्राचार किया है. अपर समाहर्ता ने अपने पत्र में इस बात की अनुशंषा की है कि ब्रजेश प्रांजल का तबादला किसी और जिले या किसी और विभाग में किया जाए. यह अनुशंषा 6 जुलाई को की गई थी. लेकिन अनुशंषा के लगभग दो सप्ताह बाद भी ब्रजेश प्रांजल का तबादला नहीं हुआ और वह अब भी AC ऑफिस में ही अपनी सेवा दे रहे हैं. AC द्वारा आईटी मैनेजर ब्रजेश प्रांजल के तबादले की अनुशंषा के संबंध में लिखे गए पत्र पर की गई कार्यवाही के बारे में जब भू-अभिलेख एवं परिमाप निदेशालय, राजस्व, निबंधन और भूमि सुधार विभाग के निदेशक उमाशंकर सिंह से पूछा गया तो उन्होंने बताया कि फाइल उनके पास आई है या नहीं यह जानकारी उन्हें फिलहाल नहीं है. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि उक्त कर्मचारी की नियुक्ति किस प्रावधान से हुई है, इस विषय की जानकारी लेने के बाद ही कोई ठोस जानकारी दे पाएंगे. इसे भी पढ़ें : बरही">https://lagatar.in/barhi-ganja-laden-vehicle-crashed-vehicle-seized-case-registered-against-owner-and-driver/">बरही

: गांजा लदा वाहन दुर्घटनाग्रस्त, गाड़ी जब्त, मालिक और चालक के खिलाफ मामला दर्ज
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//