Search

 
 
 

रांची: पंजी 2 में प्लॉट चढ़ाने के नाम पर घूस मांगने वाले CI और अमीन को ACB ने किया गिरफ्तार

 
Ranchi: पंजी 2 में प्लॉट चढाने के नाम पर घूस लेते सीआई और अमीन को एसीबी ने गिरफ्तार के किया है. रांची एसीबी की टीम ने मंगलवार को अनगड़ा अंचल के सीआई कुलदीप साहू और प्राइवेट अमीन प्रभु पाहन को गिरफ्तार किया है. वादी मनोज मुंडा की शिकायत के एसीबी ने यह कार्रवाई की है. मनोज मुंडा ने एसीबी से शिकायत कर कहा था कि 26 एकड़ 52 डिसमिल जमीन जिसका पंजी-II में प्लॉट चढाने के लिए 16 सितंबर 2023 को ऑनलाइन आवेदन अनगड़ा अंचल में दिया गया था.

प्रति डिसमिल के हिसाब से सीआई ने मांगा खर्चा

सीआई कुलदीप साहू अनगड़ा अंचल से काम के लिए मनोज मिलते रहे तो कुलदीप साहू के द्वारा बोला गया कि एक हजार रूपया प्रति डिसमिल के हिसाब से खर्चा लगता है. तुम ऐसा करो कि जो जरूरी प्लॉट है उसी का काम करवालो। इस पर दो प्लॉट ऑनलाइन चढ़वाने के बारे में बोलने पर सीआई ने तुमको आठ सौ प्रति डिसमिल के हिसाब से एक लाख चालीस हजार होता है, तो तुम एक लाख रूपया दे दो, कुछ समय चाहिए तो दे रहे है, और 20 से 25 हजार में काम नही होगा. जबकि मनोज मुंडा रिश्वत देकर काम नही कराना चाहते थे.

एसीबी से किया शिकायत

इसके बाद इसकी शिकायत मनोज मुंडा ने एबीसी से किया. एसीबी ने मामले का सत्यापन कराया और सत्यापन में घूस मांगे जाने की बात सही पाई गई. इसके बाद एसीबी ने मंगलवार को की कुलदीप साहू और प्राइवेट अमीन प्रभु पाहन को घूस लेते गिरफ्तार कर लिया. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही