Search

 
 
 

रांची : एसीबी की टीम ने चान्हो अंचल के राजस्व कर्मचारी को घूस लेते रंगेहाथ दबोचा

 
Chanho (Ranchi) : रांची एसीबी की टीम ने चान्हो में राजस्व कर्मचारी बेंजामिन कुजूर को घूस लेते गिरफ्तार किया है. एसीबी की टीम गिरफ्तार राजस्व कर्मचारी से पूछताछ कर रही है. कोको निवासी पीड़ित सुनीत उरांव ने एसीबी में लिखित शिकायत की थी. जिसमें बताया गया था कि 6 फरवरी को सनिया उरांव से 5 डिसमिल जमीन खरीदी थी. जिसका म्यूटेशन कराने के लिए ऑनलाईन आवेदन चान्हो अंचल में किया था. पीड़ित राजस्व कर्मचारी से मिल कर म्यूटेशन के संबंध में बात करने पर कर्मचारी व्यांजन मिंज उर्फ बेंजामिन कुजूर ने म्यूटेशन करने के एवज में 11,000 रुपये रिश्वत की मांग की. पीड़ित के आवेदन पर इंस्पेक्टर दिनेश कुमार प्रजापति से मामले का सत्यापन कराया गया. मामला सही पाये जाने के बाद एसीबी की टीम ने कार्रवाई करते हुए शुक्रवार को अंचल कार्यालय से राजस्व कर्मचारी व्यांजन मिंज उर्फ बेंजामिन कुजूर को 7,000 रुपये घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया. इसे भी पढ़ें : यूपी">https://lagatar.in/up-board-paper-leak-case-two-accused-arrested-main-accused-absconding/">यूपी

बोर्ड पेपर लीक कांड : दो गिरफ्तार, मुख्य आरोपी फरार
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही