Search

 
 
 

रांचीः सात लोगों की हत्या में शामिल आरोपी 18 साल बाद गिरफ्तार

 
Ranchi:  सात लोगों की हत्या में शामिल आरोपी 18 साल बाद गिरफ्तार हुआ है. सात लोगों की हत्या मामले में फरार आरोपी विजय महतो को पंजाब से गिरफ्तार हुआ है. रांची पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि विजय महतो पंजाब में छिपकर रह रहा है. इसके बाद पुलिस की एक टीम पंजाब पहुंची और ‌उसे पंजाब पुलिस की सहायता से आज एक जनवरी को गिरफ्तार किया. पंजाब से लेकर उसे पुलिस बुधवार को रांची पहुंच सकती है. इस हत्याकांड में तुपुदाना ओपी में वर्ष 2005 में हत्या की प्राथमिकी 19 आरोपियों के विरुद्ध दर्ज हुई थी. इस मामले में अधिकांश आरोपी गिरफ्तार हो चुके है.पुलिस इस मामले में 18 आरोपी भोंदू, बिनोद महतो, मासुकोका महतो, कदरू महतो, जलेश महतो, धुरन महतो, भकरू महतो, एतवा लोहरा, चंदरू महतो, आनंद महतो, हरि महतो, झरिया महतो, दिलू महतो, घोघई महतो, कुसुम घासी, सुरेश महतो, आसमान महतो और बहलू महतो को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है. वर्ष 2005 से ही हजाम का रहने वाला विजय महतो फरार चल रहा था.
इसे भी पढ़ें- रामगढ़">https://lagatar.in/ramgarh-huge-crowd-gathered-in-chhinnamastika-temple-people-also-enjoyed-picnic/">रामगढ़

: छिन्नमस्तिका मंदिर में उमड़ी भारी भीड़, लोगों ने पिकनिक का भी लिया आनंद
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही