Search

 
 
 

रांची : ई टिकट की कालाबाजारी करने का आरोपी गिरफ्तार

 
   Ranchi :  ई टिकट की कालाबाजारी करने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. आरपीएफ की टीम ने रांची जिले की गोंदा थाना की पुलिस के सहयोग से कांके रोड स्थित चांदनी चौक के पास छापेमारी कर रिजवान अहमद नाम के व्यक्ति को गिरफ्तार किया है. उसके पास से 14 ई-टिकट बरामद किये गये. जिसका कुल मूल्य 39 हजार रुपया आंका गया.

आरोपी को रेलवे एक्ट की धारा 143 के तहत गिरफ्तार किया गया

बता दें कि आरपीएफ को गुप्त सूचना मिली थी कि चांदनी चौक के पास ई टिकट की कालाबाजारी की जा रही है. जिसके बाद यह कार्रवाई की गयी. गिरफ्तार व्यक्ति ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है. उसे रेलवे एक्ट की धारा 143 के तहत गिरफ्तार किया गया.
[wpse_omments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही