Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रांची : 4 करोड़ 81 लाख की ठगी का आरोपी राजस्थान से गिरफ्तार

Advertisement
Advertisement
Ranchi :  रांची पुलिस ने 4.81 करोड़ रुपये की ठगी के आरोपी को राजस्थान से गिरफ्तार किया है. कोतवाली डीएसपी प्रकाश सोए के नेतृत्व में पुलिस की टीम ने कार्रवाई करते हुए दीपक कुमार ओझा पिता कृष्णा मुरारी ओझा, पता- सहजौली थाना शाहपुर जिला भोजपुर, बिहार को राजस्थान के उदयपुर जिले के सविना से गिरफ्तार किया है. दीपक के खिलाफ रांची सिविल कोर्ट से वारंट जारी किया गया था. वह गिरफ्तारी के डर से भागे-भागे चल रहा था. गिरफ्तारी के बाद दीपक को उदयपुर न्यायालय से ट्रांजिट रिमांड पर रांची लाया गया. दीपक कुमार ओझा के पिता कृष्णा मुरारी ओझा के खिलाफ भी सुखदेवनगर और गोंदा थाना में धोखाधड़ी और ठगी का मामला दर्ज है.

जानें कहां कितने रुपए की ठगी की

  •  सुखदेवनगर में 1.20 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी और ठगी की गई है.
  •  चतरा में 15 लाख रुपये की ठगी की गयी है.
  •  बोकारो में पांच लाख रुपये की ठगी की गयी है.
  •  बिहार के अरवल में दो लाख रुपये की ठगी की गयी.
  • जमशेदपुर के कोयला व्यवसाई कुणाल से 20 लाख रुपये की ठगी की गई.
  • -कांके रोड में चाय वाला से 1.20 लाख रुपये ठगी की.
  • राजस्थान और गुजरात में भी विभिन्न लोगों से ठगी .
इसे भी पढ़ें – रांचीः">https://lagatar.in/ranchi-congress-national-spokesperson-ragini-nayak-said-womens-reservation-is-just-an-election-slogan/">रांचीः

कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता रागिनी नायक ने कहा, महिला आरक्षण सिर्फ चुनावी जुमला
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही