Search

 
 
 

रांचीः नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी बरी

 
Ranchi: रांची सिविल कोर्ट ने नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने के आरोपी को निर्दोष करार दिया है. रांची सिविल कोर्ट के अपर न्यायायुक्त आसिफ इकबाल की कोर्ट ने संतोष कुमार साहू को सभी आरोपों से मुक्त करते हुए निर्दोष करार दिया है. संतोष कुमार साहू के खिलाफ एक नाबालिग से दुष्कर्म करने के आरोप में कांके थाना में कांड संख्या 155/2019 दर्ज किया था. जिसे सेशन ट्रायल में बदलकर पोक्सो की विशेष अदालत सुनवाई कर रहा था. लड़की के द्वारा लगाए गए आरोपों को साबित करने के लिए 6 गवाह कोर्ट में प्रस्तुत किये गए, जबकि बचाव पक्ष ने एक भी गवाह पेश नहीं किया. आरोपी संतोष साहू की ओर से अधिवक्ता प्रीतांशु सिंह ने बहस की. इसे भी पढ़ें- हजारीबाग">https://lagatar.in/hazaribagh-news-teachers-picket-on-the-collectorate-and-maharudrabhishek-will-be-held-in-gaushala-on-monday/">हजारीबाग

की खबरें- शिक्षकों का समाहरणालय पर धरना और गौशाला में सोमवारी पर होगा महारुद्राभिषेक
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही