Ranchi : अरगोड़ा थाना क्षेत्र के पटेल पार्क स्थित हरमू नंद नगर में निवेदिता नाम की छात्रा की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. इस हत्याकांड के मुख्य आरोपी अंकित कुमार ने अपने अंकित अहीर नाम के फेसबुक आइडी पर लाइव आकर खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर लिया. अंकित ने शनिवार को कोकर के अयोध्यापुरी स्थित एक घर में खुद को गोली मार ली. जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई. अंकित ने जिस पिस्टल से निवेदिता उर्फ खुशी को गोली मारी थी, उसी पिस्टल से खुद को भी गोली मार ली. दूसरी ओर पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए बिहार के नवादा समेत कई ठिकाने पर छापेमारी कर रही थी. अंकित कुमार अरगोड़ा में किराए का मकान लेकर रहता है. अंकित और निवेदिता के बीच काफी समय से प्रेम-प्रसंग चल रहा था. दो माह से निवेदिता अंकित से बात नहीं कर रही थी. जिससे नाराज होकर अंकित ने इस घटना को अंजाम दिया था.
रांची : छात्रा निवेदिता हत्याकांड के आरोपी ने फेसबुक लाइव आकर खुद को मारी गोली
Last Updated: May 13, 2023 12:00 AM (IST)