Search

 
 
 

रांची: शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने वाला आरोपी अरेस्ट, भेजा गया जेल

आरोप है कि युवती को अलग-अलग जगहों पर ले जाकर आरोपी ने कई उससे शारिरिक संबध बनाया. यह सिलसिला 19 जनवरी 2026 तक चलता रहा. बाद में जब युवती ने फिर शादी करने की बात कही तो आरोपी बहाने बनाकर टालने लगा.
 
सिंबोलिक फोटो

Ranchi: शादी का झांसा देकर युवती का यौन शोषण करने वाले आरोपी करन महतो को बीआइटी मेसरा ओपी ने गुरूवार देर शाम अरेस्ट कर जेल भेज दिया. पीड़िता के आवेदन के अनुसार, वर्ष 2023 में उसकी दोस्ती युवक से हुई थी. दोनों के बीच फोन पर बातचीत होती थी. पीड़िता के मुताबिक, साल 2024 में युवती को अपने घर बुलाकर आरोपी ने जबरन शारीरिक संबध बनाया. जब पीड़िता ने विरोध किया तो आरोपी ने शादी करने का भरोसा दिलाया. 


आरोप है कि युवती को अलग-अलग जगहों पर ले जाकर आरोपी ने कई उससे शारिरिक संबध बनाया. यह सिलसिला 19 जनवरी 2026 तक चलता रहा. बाद में जब युवती ने फिर शादी करने की बात कही तो आरोपी बहाने बनाकर टालने लगा. पीड़िता के आवेदन पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज किया और आरोपी को पकड़कर गुरुवार की देर शाम ही जेल भेज दिया.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही