Search

 
 
 

रांची : राजधानी में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात, अब अपराधियों की खैर नहीं

 
Ranchi : राजधानी में विधि व्यवस्था को लेकर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है. एसपी के निर्देश पर शहर के अलग-अलग हिस्सों में अतिरिक्त पुलिस बल को तैनात किया गया है. इसके अलावा पुलिस की ओर से जगह-जगह एंटी क्राइम चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है. साथ ही रांची के संवेदनशील स्थान और पूरे शहर की कंट्रोल रूम से ही मॉनिटरिंग की जा रही है. गौरतलब है कि बीते चार जनवरी को रातू थाना क्षेत्र के पिर्रा में अपराधियों ने कोयला कारोबारी अभिषेक श्रीवास्तव को गोली मारकर हत्या कर दी थी. रांची पुलिस और परिजनों को आशंका है कि इस वारदात को टीएसपीसी के उग्रवादियों ने अंजाम दिया है. उग्रवादियों ने उन्हें पूर्व में भी धमकी दी थी. इसे भी पढ़ें -झारखंड">https://lagatar.in/20-home-guard-soldiers-died-while-on-duty-in-jharkhand-in-the-last-five-years/">झारखंड

में बीते पांच साल में ड्यूटी के दौरान 20 होमगार्ड जवानों की हुई मौत
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही