Search

 
 
 

रांचीः सरला बिरसा स्कूल के आदित्य ने अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता में हासिल किया प्रथम रैंक

 
Ranchi: सरला बिरला पब्लिक स्कूल के छात्रों ने एसओएफ अंतर्राष्ट्रीय गणितीय ओलंपियाड 2023-24 में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया. कक्षा 2 के अभ्युदित आदित्य ने स्कूल स्तर पर प्रथम रैंक के साथ-साथ जोनल एवं रीजनल स्तर पर भी प्रथम रैंक हासिल किया है. अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर उन्हें स्वर्ण पदक, विशिष्ट पदक और उत्कृष्ट प्रदर्शन के प्रमाण-पत्र के साथ 1000 रुपये का इनाम मिला. उन्होंने प्रॉबलम सॉल्विंग स्किल, रिजनिंग, गणितीकरण, विश्लेषणात्मक सोच, सटीकता और आवश्यक दक्षताओं का प्रदर्शन किया. समय प्रबंधन के कारण उन्हें यह उपलब्धि हासिल हुई. कक्षा 1 के बाल अवनीश श्रीवास्तव को विशिष्टता और क्षेत्रीय उत्कृष्टता के प्रमाण-पत्र के साथ विशिष्टता पदक और 500 रुपये का उपहार मिला. 9 छात्रों को विशिष्टता पदक, विशिष्टता और क्षेत्रीय उत्कृष्टता के प्रमाण-पत्र प्राप्त हुए. 48 विद्यार्थियों को उत्कृष्टता हेतु स्वर्ण पदक प्रदान किये गये. इस मौके पर विद्यालय के कार्मिक व प्रशासनिक प्रमुख डॉ. प्रदीप वर्मा ने प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में छात्रों की उपलब्धि की सराहना की. प्राचार्या परमजीत कौर ने छात्रों की उपलब्धि की सराहना की. उन्होंने अन्य छात्रों को भी गणित का आनंद लेने के लिए प्रोत्साहित किया, क्योंकि यह संख्याओं की जादुई दुनिया है जिसका सदुपयोग व्यावहारिक जीवन में भी होता है. इसे भी पढ़ें- साहिबगंज">https://lagatar.in/sahibganj-hundreds-of-candidates-may-be-deprived-of-railways-alp-exam-due-to-lack-of-cos-signature/">साहिबगंज

: सीओ के सिग्नेचर के अभाव में रेलवे की एएलपी परीक्षा से वंचित हो सकते हैं सैकड़ों अभ्यर्थी
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही