Search

 
 
 

रांचीः कोकर से बुटी मोड़ तक सब्जी वालों को प्रशासन ने हटाया

 
Ranchi: हाईकोर्ट के सख्त आदेश के बाद रांची जिला प्रशासन ने सड़क किनारे से अतिक्रमण हटाने का काम तेज कर दिया है. शनिवार को प्रशासन की टीम ने कोकर चौक से बुटी मोड़ तक के अतिक्रमण को हटाया. अतिक्रमण हटाओ अभियान में निशाने पर सब्जी और फल विक्रेता रहे. प्रशासन ने ना सिर्फ दुकानदारों को हटाया, बल्कि जिस जगह पर बैठ कर वो सब्जी बेचते थे, उस जगह पर जेसीबी से गड्ढे बना दिया. अभियान की वजह से सब्जी विक्रेताओं को भारी नुकसान उठाना पड़ा है. कोकर से बुटी मोड़ के बीच सुरेंद्रनाथ सेंटेनरी स्कूल से लेकर खेलगांव मोड़ तक फुटपाथ पर सब्जी की दुकानें लगती थी. लोग सड़क पर ही वाहन खड़ा करके सब्जी खरीदते थे. इस कारण ना सिर्फ जाम लगता था, बल्कि दुर्घटना की आशंका भी बनी रहती थी. इसे पढ़ें- रांची">https://lagatar.in/ranchi-polices-appeal-give-information-about-drug-trade-action-will-be-taken-released-whatsapp-number/">रांची

पुलिस की अपील : नशे के कारोबार की दें सूचना, होगी कार्रवाई, जारी किया व्हाट्सएप नंबर

लोगों को हुई परेशानी

लालपुर चौक से बुटी मोड़ तक सड़क किनारे सब्जी बेच रहे लोगों को हटाने की वजह से इस इलाके के लोग भी आज परेशान रहे. शाम के समय जब लोग सब्जी खरीदने निकले, तो दुकान थे ही नहीं. लोगों को यह समझ में नहीं आ रहा है कि अब वह कहां से सब्जी खरीदें. सब्जी खरीदने के लिए लोगों को लालपुर आना पड़ा.

बिना परमिट वाले ऑटो हटाए गए

शहर को जाम मुक्त बनाने के लिए प्रशासन ने पिछले एक हफ्ते से अभियान चला रखा है. पहले चरण में बिना परमिट के शहर में चलने वाले ऑटो को मुख्य सड़कों से हटाया गया. इसका असर ट्रैफिक पर भी पड़ा. आज की तारीख में मुख्य सड़कों पर पहले की अपेक्षा कम जाम लग रहा है. क्योंकि करीब 15 हजार ऑटो शहर से गायब हो गए हैं. हालांकि इस अभियान का दूसरा पहलू यह है कि 15 हजार घरों को अब आर्थिक संकट झेलना होगा. इसे भी पढ़ें- शाम">https://lagatar.in/evening-news-diary-27-apr-2024-jharkhand-news-updates/">शाम

की न्यूज डायरी।।27 APR।।हेमंत को ED कोर्ट से नहीं मिली राहत।।बर्ड फ्लूः दो डॉक्टर समेत छह क्वारंटाइन।।गढ़वाः बीडीओ ने फंदे से झूलकर दी जान।।बिहारः 95 बच्चे रेस्क्यू,5 मौलबी अरेस्ट।।संदेशखाली में छापे का विरोध,EC पहुंचीं ममता।।समेत कई अहम खबरें।।
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही