Search

 
 
 

रांचीः आद्रा रेलमंडल ने लिया रोलिंग ब्लॉक, ये ट्रेनें रहेंगी रद्द

 
Ranchi: दक्षिण पूर्व रेलवे के आद्रा मंडल में विकास कार्यों को लेकर रोलिंग ब्लॉक लिया जाएगा. इसे लेकर रांची रेल मंडल से परिचालित ट्रेनें प्रभावित रहेंगी. वहीं रांची रेल मंडल के मुरी- कोटशिला रेलखंड के अंतर्गत फुट ओवर ब्रिज निर्माण कार्य को लेकर ट्रैफिक और पावर ब्लॉक लिया जाएगा. इस कारण ट्रेनों के प्रस्थान के समय में परिवर्तन किया गया है.

ये ट्रेनें रद्द

ट्रेन संख्या 18035/18036 खड़गपुर-हटिया-खड़गपुर एक्सप्रेस ट्रेन 23, 27, 28 जनवरी को आद्रा स्टेशन पर शॉर्ट टर्मिनेटेड रहेगा. इन ट्रेनों का आद्रा-हटिया-आद्रा के बीच परिचालन रद्द रहेगा. इसे पढ़ें- हम">https://lagatar.in/we-have-neither-bowed-down-nor-been-afraid-hemant-soren/">हम

न कभी झुके हैं..ना डरे हैं, जरूरत पड़ी तो गोली भी खा लेंगे- हेमंत सोरेन

ट्रेन परिवर्तित मार्ग से चलेंगी

ट्रेन संख्या 18601 टाटानगर-हटिया एक्सप्रेस ट्रेन यात्रा प्रारंभ 22, 23, 24, 27 जनवरी को अपने निर्धारित मार्ग चांडिल-पुरुलिया- कोटशिला-मुरी के स्थान पर परिवर्तित मार्ग चांडिल-गुंडा बिहार- मुरी होकर चलेगी.

ट्रेनों के प्रस्थान समय में परिवर्तन

ट्रेन संख्या 13351 धनबाद - अल्लापुझा एक्सप्रेस ट्रेन यात्रा प्रारंभ 22 जनवरी को अपने निर्धारित प्रस्थान समय से 1 घंटे 30 मिनट विलंब से धनबाद से प्रस्थान करेगी. ट्रेन संख्या 13503 बर्द्धमान-हटिया एक्सप्रेस ट्रेन यात्रा प्रारंभ 22 जनवरी को अपने निर्धारित प्रस्थान समय से 1 घंटे विलंब से बर्द्धमान से प्रस्थान करेगी. ट्रेन संख्या 13320 रांची-दुमका एक्सप्रेस ट्रेन यात्रा प्रारंभ 22 जनवरी को अपने निर्धारित प्रस्थान समय से 30 मिनट विलंब से रांची से प्रस्थान करेगी. इसे भी पढ़ें- पुलिस">https://lagatar.in/will-cm-issue-an-order-police-to-go-accuseds-house-and-interrogate-him-babulal/">पुलिस

को अभियुक्त के घर जाकर पूछताछ करने का आदेश जारी करेंगे क्या CM- बाबूलाल
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही