Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रांचीः 3 साल के बाद ईद मिलादुन्नबी पर निकलेगा जुलूस-ए-मोहम्मदी

Advertisement
Advertisement
Ranchi: सुन्नी बरेलवी सेंट्रल कमेटी रांची व एदार ए शरिया की सरपरस्ती में जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी के मौके पर पूरे धूमधाम व अकीदत के साथ जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाला जाएगा. सुन्नी बरेलवी सेंट्रल कमेटी के महासचिव अकिलुर्रहमान ने कहा कि कोरोना काल व अन्य परिस्थितियों की वजह से ईद मिलादुन्नबी के मौके पर पिछले 3 वर्षों से जुलूस नहीं निकाला गया. इसलिए इस बार पूरे जोशो-खरोश के साथ जुलूस निकालने की तैयारी चल रही है. इस संदर्भ में सुन्नी बरेलवी सेंट्रल कमेटी की बैठक मौलाना अलकमा शिबली की अध्यक्षता में हुई, जिससे तमाम उलेमाए कराम के साथ अनेक तंजीम, एदारे, खानकाहो, पंचायत, मदरसे, मस्जिदों के इमाम कई तंजीम के प्रतिनिधि शरीक हुए. इसमें सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि इस वर्ष जुलूस ए ईद मिलादुन्नबी पूरे धूमधाम से निकाला जाएगा. इसके लिए शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में जनसंपर्क अभियान चला कर जुलूस के सफल संचालन पर गाइडलाइन दी जाएगी. इस अवसर पर एदारशरीया के नाजिमए आला मौलाना कुतुबुद्दीन रिजवी उपस्थित थे. इसे पढ़ें-  शाम">https://lagatar.in/evening-news-diary-16-sept-2023-jharkhand-news-updates/">शाम

की न्यूज डायरी।।16 SEPT।।अलर्टः बड़ी घटना को अंजाम दे सकते हैं नक्सली।।दूषित पानी से मर रहीं मछलियां।।पुलिसकर्मी कर रहे ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन।।बिहार फिर जंगल राज की ओर-शाह।।जजों की नियुक्ति प्रकिया होगी और पारदर्शी।।समेत कई अहम खबरें।।
सुन्नी बरेलवी सेंट्रल कमेटी की अगली बैठक में जुलूस-ए-मोहम्मदी से संबंधित गाइडलाइन जारी की जाएगी. संचालन कमेटी के अध्यक्ष डॉ मौलाना ताजुद्दीन रिजवी ने किया. मौके पर कमेटी के महासचिव अकिलुर्रहमान, मौलाना शेर मोहम्मद कादरी, प्रवक्ता मो इस्लाम कारी अय्यूब रिजवी, मौलाना नसरुल्लाह फैजी, हाफिज जावेद, मौलाना शम्स तबरेज, मौलाना शमशाद, मौलाना नेजामुद्दीन, मौलाना जसीम, मौलाना कलीम, मो शोएब, जमील गद्दी, मो गुलजार, मो मोजाहिद, मो शकील, मो नदीम, मौलाना अब्दुल सलाम, मौलाना अब्बास आदि शामिल थे. इसे भी पढ़ें-बिहारः">https://lagatar.in/bihar-bagmati-boat-accident-case-5-bodies-recovered-so-far-search-for-7/">बिहारः

बागमती नाव हादसा मामला, अबतक 5 शव बरामद, 7 की तलाश
[wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही