Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रांची: ईडी की छापेमारी के बाद SSP ने तुपुदाना ओपी प्रभारी मीरा सिंह को हटाया

Ranchi : ईडी की छापेमारी के बाद रांची एसएसपी चंदन सिन्हा ने तुपुदाना ओपी प्रभारी मीरा सिंह को हटा दिया. गौरतलब है कि ईडी की टीम ने गुरुवार को मीरा सिंह और कांग्रेस नेता मोहित शाहदेव के ठिकाने पर छापेमारी की थी. सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, छापेमारी के दौरान ईडी ने आठ मोबाइल से तकरीबन 100 जीबी डाटा रिट्रीव कराया था. मोबाइल के व्हाट्सएप चैट की जांच के दौरान पाया गया कि मीरा सिंह ने कांग्रेस नेता मोहित शाहदेव समेत कई अन्य लोगों से बालू की तस्करी को लेकर चैट किया है. कई ट्रकों के नंबर भी मोबाइल फोन से मिले हैं, जिन्हें पासिंग देने यानि पुलिस के द्वारा बिना पकड़े पास करने की बात मैसेज में लिखी गई है. सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, मीरा सिंह के चैट में पूर्व सीएम हेमंत सोरेन सरकार में सत्ता शीर्ष के करीबी रहे एक व्यक्ति से चैट भी मिले हैं. चैट में एक आईपीएस की पोस्टिंग कराने का भी जिक्र है, बाद में उस आईपीएस की पोस्टिंग भी संबंधित जिले में कर दी गई थी. इसे भी पढ़ें -रांची">https://lagatar.in/ranchi-ssp-gave-a-shock-call-to-11-police-station-in-charges-know-the-reason/">रांची

SSP ने 11 थाना प्रभारियों को किया शोकॉज, जानें वजह
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही