Search

 
 
 

रांची: कमल भूषण के बाद उसके अकाउंटेंट की भी गोली मारकर हत्या

 
Ranchi: बाइकसवार अपराधियों ने मृत जमीन कारोबारी कमल भूषण के अकाउंटेंट की गोली मारकर हत्या कर दी है. घटना बुधवार की शाम सुखदेवनगर थाना क्षेत्र के गैलेक्सिया मॉल के सामने काली मंदिर के पीछे वाली गली में हुई. जहां बाइक पर सवार अपराधियों ने संजय कुमार नामक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी. इसके बाद संजय कुमार की मौके पर ही मौत हो गई. इसे पढ़ें- बक्सर">https://lagatar.in/in-buxar-a-husband-got-rid-of-his-wifes-studies-after-watching-the-video-of-sdm-jyoti-maurya/">बक्सर

में एक पति ने SDM ज्योति मौर्या के वीडियो को देखने के बाद छुड़वाई पत्नी की पढ़ाई

मृत जमीन कारोबारी कमल भूषण का काम देखता था संजय कुमार

मई 2022 में जमीन कारोबारी कमल भूषण की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. बताया जा रहा है की उसकी हत्या के बाद संजय कुमार ही उसके अकाउंट्स के काम को देख रहा था. बुधवार की शाम काली मंदिर के पीछे स्थित गली से वह अपने घर जा रहा था. तभी बाइक पर सवार होकर आए अपराधियों ने संजय कुमार की गोली मारकर हत्या कर दी. घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी मौके से फरार हो गए. वहीं मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुटी हुई है. पुलिस का कहना है कि अपराधियों की पहचान कर ली गई है. जल्द उनकी गिरफ्तारी होगी. इसे भी पढ़ें-जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-tempo-driver-absconded-with-692-piece-dhoti-sari-of-sona-sobran-scheme-police-engaged-in-search/">जमशेदपुर

: सोना सोबरन योजना का 692 पीस धोती-साड़ी लेकर टेम्पो चालक फरार, खोजबीन में जुटी पुलिस
[wpse_comments_template]   
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही