Ranchi: झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सह राज्य के वित्त तथा खाद्य आपूर्ति मंत्री डॉ रामेश्वर उरांव ने केंद्र सरकार पर हमला बोला है. उन्होंने कहा कि उच्चतम न्यायालय ने केंद्र सरकार द्वारा बनाए गए नए कृषि कानूनों पर स्टे लगाने का फैसला किया है. लेकिन पार्टी इससे पूरी तरह से संतुष्ट नहीं है. कांग्रेस पार्टी चाहती है पहले इन तीनों कानूनों को पूरी तरह से निरस्त किया जाए और फिर सभी से विचार-विमर्श कर नए कानून बनाने पर सहमति बनाई जाए. डॉ उरांव रांची के रॉक गार्डन में पार्टी द्वारा आयोजित वन भोज कार्यक्रम के दौरान पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे.
ने कृषि कानूनों की प्रतियां जला कर लोहड़ी पर्व मनाया, गणतंत्र दिवस ट्रैक्टर परेड की तैयारी की अपील
केंद्र को करना चाहिए पुनर्विचार- उरांव
प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि देश के एक वरिष्ठ नागरिक होने के नाते उन्होंने देखा है कि कई कानून बने और कई कानून खत्म भी किए गये। उन्होंने कहा कि यदि कोई यह कहता है कि सरकार द्वारा बनाया गया कानून उसके हित में नहीं है तो सरकार को इस पर गंभीरता से पुनर्विचार करना चाहिए और तत्काल इसे निरस्त करना चाहिए. प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार द्वारा बनाए 3 नए कानूनों पर स्टे लगाने के साथ ही एक समिति भी गठित की गई है. लेकिन इस समिति में शामिल चार लोग केंद्र सरकार द्वारा बनाए गए कानून के पक्षधर माने जाते हैं. ऐसी स्थिति में संदेह उत्पन्न होना स्वाभाविक है कि वे किसानों के हित में बात रखेंगे या सरकार का समर्थन करेंगे. इसलिए कांग्रेस पार्टी यह चाहती है कि तत्काल इन कानूनों को निरस्त किया जाए. इसे भी पढ़ें- किसानों">https://lagatar.in/farmers-celebrate-lohri-festival-by-burning-copies-of-agricultural-laws-appeal-for-preparation-of-republic-day-tractor-parade/17670/">किसानोंने कृषि कानूनों की प्रतियां जला कर लोहड़ी पर्व मनाया, गणतंत्र दिवस ट्रैक्टर परेड की तैयारी की अपील
Leave a Comment