Search

 
 
 

Ranchi : सदर अस्पताल में बनेगी AI Digital Dental Lab, 2.49 करोड़ की योजना मंजूर

Ranchi :  स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए इस योजना को प्रशासनिक मंजूरी दी है. इस केंद्र को राज्य के सरकारी अस्पतालों में एक मॉडल Dental Lab के रूप में विकसित किया जाएगा.
 
सदर अस्पताल

Ranchi :  रांची सदर अस्पताल में अब दांतों से जुड़ी कई सुविधाएं एक ही जगह मिल सकेंगी. झारखंड सरकार ने अस्पताल में AI-सक्षम Digital CAD-CAM Dental Lab बनाने की योजना को मंजूरी दी है. इसके लिए 2 करोड़ 49 लाख 50 हजार रुपये स्वीकृत किए गए हैं.

 

स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए इस योजना को प्रशासनिक मंजूरी दी है. इस केंद्र को राज्य के सरकारी अस्पतालों में एक मॉडल Dental Lab के रूप में विकसित किया जाएगा.

 

इस लैब में दांतों के इलाज और उनसे जुड़े काम के लिए आधुनिक Digital Technology का इस्तेमाल होगा. मरीजों को Endo और Ortho से जुड़ी सुविधाएं सरकारी दरों पर उपलब्ध कराने की योजना है. इससे मरीजों को निजी Dental Lab पर निर्भरता कम हो सकती है.

 

कैंसर मरीजों के लिए भी यहां विशेष सुविधा उपलब्ध कराने की योजना है. Maxillofacial Cancer से प्रभावित मरीजों के लिए 3D Printed Obturator तैयार किए जाएंगे. यह सुविधा मरीजों के इलाज और पुनर्वास में उपयोगी होगी.

 

योजना के तहत डॉक्टरों और Dental Auxiliaries को आधुनिक तकनीक का प्रशिक्षण भी दिया जाएगा. इससे सरकारी अस्पताल में Digital Dentistry से जुड़ी सेवाओं को बढ़ावा देने की तैयारी है.

 

योजना की कुल राशि में 1 करोड़ 46 लाख 50 हजार रुपये Dental Lab के उपकरण और Clinical Support System पर खर्च होंगे. एक साल के Recurring Expenditure के लिए 35 लाख रुपये रखे गए हैं.

 

वहीं Technical और Clinical Human Resources के लिए 25 लाख रुपये, दो साल के रखरखाव के लिए 20 लाख रुपये और Lab Development के लिए 15 लाख रुपये खर्च होंगे. इसी तरह Computer, furniture और printer जैसी सुविधाओं के लिए 8 लाख रुपये रखे गए हैं.

 

योजना का खर्च मुख्यमंत्री अबुआ स्वास्थ्य सुरक्षा योजना और आयुष्मान भारत-मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत मिलने वाली राशि और राज्य योजना से किया जाएगा. (रांची की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...)

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही