Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रांचीः एड्स कंट्रोल सोसायटी बुधवार को रक्तदाताओं को करेगी सम्मानित, रिम्स से निकलेगी रैली

Ranchi: वर्ल्ड ब्लड डोनर डे के मौके पर बुधवार को झारखंड स्टेट एड्स कंट्रोल सोसायटी द्वारा नामकुम के आईपीएच सभागार में रक्तदाता संगठनों को सम्मानित किया जाएगा. स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता की मौजूदगी में सामाजिक संस्थाएं, संगठनों व नियमित रक्तदाताओं को प्रमाण पत्र और मामेंटो दिया जाएगा. कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 11 बजे होगी. बताते चलें कि एड्स कंट्रोल सोसायटी के लिए गौरव के पल हैं क्योंकि सोसायटी के प्रयास के कारण साल 2022-23 में पहली बार 3 लाख 20 हजार से ज्यादा रक्तदान हुए. इस साल इस आंकड़े को और भी बढ़ाने का लक्ष्य है. इसे पढ़ें- ओड़िशा">https://lagatar.in/odisha-train-accident-bihar-resident-injured-dies-death-toll-rises-to-289/">ओड़िशा

ट्रेन दुर्घटना : बिहार निवासी घायल ने दम तोड़ा, मृतकों की संख्या 289 हुई

रिम्स ब्लड बैंक द्वारा निकाली जाएगी जागरुक्ता रैली

इधर, वर्ल्ड ब्लड डोनर्स डे के मौके पर लोगों के बीच जागरूकता लाने के लिए रिम्स ब्लड बैंक की ओर से रक्तदान जागरूकता रैली निकाली जा रही है. यह रैली रिम्स ओनियन हॉल से निकलकर रिम्स के गेट नंबर 1 और 2 से होकर ट्रॉमा सेंटर पहुंचेगी. रैली के दौरान लोगों को रक्तदान के फायदे बताए जाएंगे. लोगों से समय-समय पर स्वैच्छिक रक्तदान की अपील की जाएगी. इसे भी पढ़ें- एक">https://lagatar.in/one-person-one-post-congress-office-bearers-who-have-got-a-place-in-the-board-corporation-will-be-free/">एक

व्यक्ति-एक पद : बोर्ड-निगम में जगह पा चुके कांग्रेस पदधारी होंगे पद मुक्त
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही