Search

 
 
 

रांची: AIDSO 7वां राज्य सम्मेलन, बनाई गई नई राज्य कमेटी

 
Ranchi:ऑल इंडिया डेमोक्रेटिक स्टूडेंट्स ऑर्गेनाइजेशन ( AIDSO) का सातवां राज्य सम्मेलन आयोजित किया गया. इस सम्मेलन में नई राज्य कमिटी का गठन किया गया. कार्यक्रम का आयोजन पुरुलिया रोड स्थित एसडीसी हॉल में किया गया. इस  अधिवेशन में केंद्र और राज्य सरकार की शिक्षा  नीतियों के खिलाफ राज्य के विभिन्न जिलों के स्कूल, कॉलेज व विश्वविद्यालयों के सैकड़ों छात्र- छात्राओं ने भाग लिया.  सम्मेलन की अध्यक्षता राज्य अध्यक्षा आशा रानी पॉल ने की. सभी जिलों के छात्र प्रतिनिधियों ने अपने-अपने स्कूल-कॉलेज-विश्वविद्यालय की समास्याओं पर अपनी बातों को रखा साथ ही इन समस्याओं के खिलाफ चल रहे आंदोलन तथा आंदोलन की जीत पर अपने विचार रखे. इसे भी पढ़ें-1030">https://lagatar.in/ed-seizes-madhukan-groups-assets-worth-rs-96-21-crore-in-1030-crore-fraud-case/">1030

करोड़ धोखाधड़ी मामले में ईडी ने मधुकान ग्रुप की 96.21 करोड़ की संपत्ति जब्त की

नेताजी-भगत सिंह के प्रयास से स्वतंत्रता -सुमित राय

कार्यक्रम की शुरुआत में अखिल भारतीय कमिटी सचिव कॉमरेड सौरव घोष ने संगठन का झंडा फहरा कर किया. मुख्य अतिथि SUCI(C) के झारखंड राज्य सांगठनिक कमिटी सदस्य सुमित रॉय उपस्थित थे.  शहीद वेदी के फोटो पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी.इस मौके पर सुमित रॉय ने कहा कि देश की आजादी भगत सिंह नेताजी सुभाष चंद्र बोस जैसे असंख्य स्वतंत्रता सेनानियों के अथक प्रयास से  मिली. उन्होंने देश की मौजूदा व्यवस्था में मजदूर, किसान, छात्रों और  जनमानस की बदहाल स्थिति, बेरोजगारी,आसमान छूती महंगाई, अशिक्षा, स्वास्थ्य- सुविधाओं की जर्जर स्थिति के बारे में अपनी चिंता जताई.  छात्रों  से इन समस्याओं के खिलाफ बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेने और आंदोलन करने का आह्वान किया.

नई शिक्षा नीति जनविरोधी: सौरभ घोष

सम्मेलन को संबोधित करते हुए AIDSO अखिल भारतीय महासचिव सौरभ घोष   ने नई शिक्षा नीति को जनविरोधी कहा.  उन्होंने कहा कि शिक्षा को व्यवसायीकरण किया जा रहा है. उन्होंने  देश भर में संगठन द्वारा चलाए जा रहे आंदोलन को छात्रों के बीच रखा साथ ही साथ झारखण्ड राज्य में शिक्षा की बदहाल स्थिति के खिलाफ चल रहे आंदोलन में शामिल होने की अपील की. शिक्षकों की भारी कमी, छात्रवृत्ति की समस्यांए, क्लोज़र-मर्जर के नाम से सरकारी विद्यालयों को बंद करने की साजिश, कॉलेजों को ऑटोनोमस कर फीस बढ़ोतरी की साजिश, प्राइवेट स्कूलों के मनमाना रवैया, NEP-20 आदि के खिलाफ आंदोलन तेज करने की बात कही. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही