Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रांची: AIPA ने मनाया राष्ट्रीय पेंशनर्स दिवस

Ranchi: ऑल इंडिया पोस्टल/आरएमएस पेंशनर्स एसोसिएशन (AIPA) झारखंड की ओर से रांची जीपीओ में राष्ट्रीय पेंशनर्स दिवस मंगलवार को मनाया गया. डीएस नाकरा की स्मृति में हर वर्ष राष्ट्रीय पेंशनर्स दिवस मनाया जाता है. नाकरा के प्रयास के कारण ही आज पेंशन में भेद भाव की गुंजाइश खत्म सी हो गई है. भारतीय सुप्रीम कोर्ट ने 1983 के डीएस नाकरा बनाम भारत संघ के मामले में एक बड़ा फैसला सुनाया, जिसने भारतीय संविधान के अनुच्छेद 14 के अनुप्रयोग को काफी हद तक व्यापक बना दिया, जो कानून के समक्ष समानता और कानून के तहत समान है. इसके बाद के निर्णय (1985) में सुप्रीम कोर्ट ने पेंशन को कर्मचारियों की सेवानिवृति के पश्चात दिया गया संवैधानिक अधिकार की संज्ञा दी थी. पेंशन न तो सरकार की दया पर दिया गया अनुदान है और न भीख बल्कि एक संवैधानिक अधिकार है और एक सामाजिक जिम्मेदारी है. मौके पर वक्ताओं ने कहा कि सरकार पेंशन जैसे सामाजिक सुरक्षा कवच को समाप्त करना चाहती है. एनपीएस व यूपीएस का उदाहरण देते हुए कहा कि ये पेंशन का निजीकरण है और कर्मचारियों की बड़ी संख्या को इस व्यवस्था में लाकर उनका सामाजिक एवं आर्थिक शोषण किया जा रहा है. इस व्यवस्था में 10 फीसदी का मासिक अंशदान देने के बावजूद एक छोटी सी राशि मासिक पेंशन के रूप में दी जाती है जो न्यायोचित नहीं है.

केंद्रीय पेंशनर्स आज भी प्रताड़ित किए जा रहे हैं

विडंबना देखिए कि सिमडेगा के 50-60 पोस्टल पेंशनर्स का केवाईसी के नाम पर 17 दिनों के बाद भी भुगतान नहीं किया जाना नैतिक एवं अपराधिक कृत है. जब हमारा डेलिगेशन 16 दिसंबर को संबंधित अधिकारी से मिला तो कहा गया कि कार्रवाई हो रही है. इस उदाहरण से यही अंदाजा होता है कि केंद्रीय पेंशनर्स आज भी प्रताड़ित किए जा रहे हैं. सभा को एमजेड खान, केडी राय व्यथित, त्रिवेणी ठाकुर, गौतम विश्वास, हसीना तिग्गा ने भी संबोधित किया. मौके पर त्रिलोकी नाथ साहू, सुखदेव राम, रामचंद्र प्रसाद, राजेंद्र महतो, रमेश सिंह, बी बारा, रंगनाथ पांडेय, दीपक वर्मा, गणेश चंद्र डे, देवीचरण साहू आदि शामिल थे. रांची समेत धनबाद, गोमो, जमशेदपुर आदि स्थानों पर भी पेंशन दिवस मनाया गया. इसे भी पढ़ें - रूसी">https://lagatar.in/russian-nuclear-program-chief-igor-kirillov-died-in-an-explosion-ukraines-hand/">रूसी

न्यूक्लियर प्रोग्राम के चीफ इगोर किरिलोव की एक धमाके में मौत… यूक्रेन का हाथ!
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही