Search

 
 
 

रांची एयरपोर्ट पर अक्टूबर में 2.01 लाख यात्रियों ने किया सफर, सितंबर के मुकाबले 16.1% की वृद्धि

Ranchi News: अक्टूबर में प्रतिदिन औसतन 6,487 यात्रियों ने सफर किया, जबकि सितंबर में यह औसत 5,772 था. इस तरह दैनिक औसत यात्रियों की संख्या में भी करीब 12.4 प्रतिशत की वृद्धि हुई. अक्टूबर में सितंबर के मुकाबले प्रतिदिन औसतन 715 अधिक यात्रियों ने हवाई सफर किया.
 
फाइल फोटो

Ranchi News: रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर अक्टूबर में यात्रियों की आवाजाही में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई. सितंबर के मुकाबले अक्टूबर में 27,948 अधिक यात्रियों ने हवाई सफर किया. सितंबर में 1,73,155 यात्रियों ने यात्रा की थी, जबकि अक्टूबर में यह संख्या बढ़कर 2,01,103 हो गई. इस तरह एक महीने में यात्रियों की संख्या में करीब 16.1 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई.

 

 प्रतिदिन औसतन 6,487 यात्रियों ने किया सफर 

अक्टूबर में प्रतिदिन औसतन 6,487 यात्रियों ने सफर किया, जबकि सितंबर में यह औसत 5,772 था. इस तरह दैनिक औसत यात्रियों की संख्या में भी करीब 12.4 प्रतिशत की वृद्धि हुई. अक्टूबर में सितंबर के मुकाबले प्रतिदिन औसतन 715 अधिक यात्रियों ने हवाई सफर किया.

 त्योहारों के सीजन में बढ़ी हवाई यात्रा 

अक्टूबर में त्योहारों और छुट्टियों के दौरान लोगों की आवाजाही बढ़ने का असर हवाई यात्रा पर भी पड़ा. दूसरे शहरों में रहने वाले लोगों का घर आना-जाना और छुट्टियों में यात्रा करना यात्री संख्या बढ़ने के प्रमुख कारण रहे.

 

मॉनसून के बाद मौसम सामान्य होने से उड़ानों के संचालन में भी सहूलियत मिली. त्योहारों के सीजन में बढ़ी आवाजाही और मौसम में सुधार, दोनों ने अक्टूबर में यात्रियों की संख्या बढ़ाने में अहम भूमिका निभाई.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही