Search

Ranchi Airport : पारंपरिक 'कड़सा' लोक नृत्य का रंग, 'वंदे मातरम्' के साथ यात्री सेवा व स्वच्छता अभियान की शुरुआत

Ranchi: रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर गुरुवार को पारंपरिक 'कड़सा' लोक नृत्य की आकर्षक प्रस्तुति और 'वंदे मातरम्' के सामूहिक गान के साथ दो बड़े अभियानों की शुरुआत हुई है. यहां यात्रियों की सुविधाओं और परिसर की साफ-सफाई को प्राथमिकता देते हुए 'यात्री सेवा अभियान' और 'स्वच्छता ही सेवा' का विधिवत शुभारंभ किया गया है.
 
रांची एयरपोर्ट पर यात्रियों का स्वागत किया गया.

Ranchi: रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर गुरुवार को पारंपरिक 'कड़सा' लोक नृत्य की आकर्षक प्रस्तुति और 'वंदे मातरम्' के सामूहिक गान के साथ दो बड़े अभियानों की शुरुआत हुई है. यहां यात्रियों की सुविधाओं और परिसर की साफ-सफाई को प्राथमिकता देते हुए 'यात्री सेवा अभियान' और 'स्वच्छता ही सेवा' का विधिवत शुभारंभ किया गया है.

Uploaded Image

यात्रियों के स्वागत में खड़े रांची एयरपोर्ट के अधिकारी व कर्मचारी.

इस अवसर पर आगमन टर्मिनल पर यात्रियों का सांस्कृतिक स्वागत किया गया. पारंपरिक वेशभूषा में सजी महिलाओं ने पीतल के कलश, थाली और फूलों के साथ यात्रियों को तिलक लगाया गया. ढोल की थाप पर कलाकारों द्वारा प्रस्तुत कड़सा लोक नृत्य ने समारोह को खास बना दिया.

Uploaded Image

यात्रियों के स्वागत में नृत्य प्रस्तुत करते स्थानीय कलाकार.

लोक संस्कृति की प्रस्तुति के बाद अभियानों का औपचारिक शुभारंभ हुआ. इस दौरान एयरपोर्ट प्रबंधन के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों ने पूरे उत्साह के साथ एकजुट होकर सामूहिक रूप से ‘वंदे मातरम्’ का गायन किया.

'यात्री सेवा अभियान' का मुख्य लक्ष्य एयरपोर्ट पर आने वाले यात्रियों को त्वरित सहायता और उत्कृष्ट सेवाएं प्रदान कर उनके अनुभव को बेहतर बनाना है. वहीं, 'स्वच्छता ही सेवा' के तहत पूरे परिसर को स्वच्छ और सुंदर बनाए रखने के लिए व्यापक स्तर पर सफाई अभियान चलाए जाएंगे.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही