Search

 
 
 

रांची: अजय कुमार सिंह को ग्रामीण विकास सचिव, के. श्रीनिवासन को कोल्हान आयुक्त का अतिरिक्त प्रभार

 
Nitesh Ojha Ranchi: भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के दो अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार दिया गया है. इस संबंध में कार्मिक, प्रशासनिक सुधार एवं राजभाषा विभाग ने मंगलवार शाम अधिसूचना जारी कर दी. अधिसूचना के मुताबिक ग्रामीण विकास विभाग के सचिव का अतिरिक्त प्रभार अब वित्त विभाग के प्रधान सचिव अजय कुमार के जिम्मे होगा.

इसे भी पढ़ें-रांची:">https://lagatar.in/ranchi-allotment-of-1008-flats-through-lottery-happiness-among-beneficiaries/">रांची:

लॉटरी के माध्यम से 1,008 फ्लैटों का आवंटन, लाभुक वर्गे में खुशी

मनीष और मनोज गये प्रशिक्षण पर

ग्रामीण विभाग सचिव मनीष रंजन 18 जुलाई से 12 अगस्त तक एमसीटी फेज-4 प्रशिक्षण के लिए चले गये हैं. वहीं, कोल्हान प्रमंडलीय आयुक्त, चाईबासा के मनोज कुमार भी इसी अवधि तक एमसीटी प्रशिक्षण के लिए गये हैं. उनकी जगह श्रीकृष्ण लोक प्रशासन संस्थान, रांची के निदेशक के. श्रीनिवासन को कोल्हान प्रमंडलीय आयुक्त का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है. बता दें कि के. श्रीनिवासन दक्षिण छोटानागपुर के प्रमंडलीय आयुक्त के अतिरिक्त प्रभार में है.

इसे भी पढ़ें-सोनिया">https://lagatar.in/congress-upset-with-ed-summons-to-sonia-attack-on-modi-government/">सोनिया

को ED के समन से बिफरी कांग्रेस, मोदी सरकार पर हमला

[wpse_comments_template]

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही