Search

 
 
 

रांची: CWC अध्यक्ष के पद से हटाए गए अजय साह

 
Ranchi: रांची सीडब्ल्यूसी अध्यक्ष के पद से अजय साह को हटा दिया गया. इससे संबंधित आदेश सोमवार की देर शाम महिला बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग की ओर से जारी कर दी गई. जारी आदेश में कहा गया है कि अजय साह के द्वारा राजनीतिक दल की सदस्यता ग्रहण करने से संबंधित खबर समाचार पत्र में प्रकाशित होने के बाद इसकी प्रति आवश्यक कार्रवाई के लिए विभाग को उपलब्ध कराई गई थी. इस मामले को लेकर बीते 14 जुलाई को अजय साह से 15 दिनों के अंदर विभाग के समक्ष पक्ष रखने को कहा गया था. इसके बाद अजय शाह के द्वारा 24 जुलाई को विभाग के समक्ष अपना पक्ष प्रस्तुत किया गया. जिसमें उनका पक्ष भ्रामक और विचार योग नहीं पाया गया. इस स्थिति में रांची सीडब्लूसी अध्यक्ष अजय शाह को विभाग ने पद से हटा दिया. इसे भी पढ़ें- विनोबा">https://lagatar.in/vinoba-bhave-universitys-32nd-foundation-day-on-17th-september-vice-chancellor-reviewed-preparations/">विनोबा

भावे विवि का 32वां स्थापना दिवस 17 सितंबर को, कुलपति ने की तैयारी की समीक्षा 
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही