Search

 
 
 

प्रश्नपत्र लीक मामले पर आजसू ने की उच्चस्तरीय जांच की मांग

 
Ranchi: आजसू नेता संजय मेहता ने झारखंड में 10वीं बोर्ड परीक्षा के प्रश्नपत्र लीक होने की घटना पर गहरी चिंता व्यक्त की है. उन्होंने इस कृत्य की कड़ी निंदा करते हुए इसे शिक्षा तंत्र पर गहरा प्रहार बताया है. संजय मेहता ने इस पूरे मामले की उच्चस्तरीय जांच और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है. उन्होंने कहा कि ऐसे अपराधों से छात्रों का भविष्य अंधकारमय हो सकता है और सरकार को इसे रोकने के लिए सख्त कदम उठाने होंगे.

आजसू पार्टी की रणनीति

आजसू पार्टी कार्यालय में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में संजय मेहता एवं छात्र संघ के अध्यक्ष ओम वर्मा ने कहा कि इस मामले की सीबीआई जांच की जानी चाहिए. साथ ही, तीन दिनों में इसका भंडाफोड़ किया जाए. संजय मेहता ने यह भी घोषणा की कि यदि इस मामले में सरकार निष्क्रिय रहती है और दोषियों के खिलाफ सख्त कदम नहीं उठाती, तो आजसू पार्टी बड़े पैमाने पर आंदोलन करेगी. इसे भी पढ़ें – दिल्ली">https://lagatar.in/delhi-cm-rekha-gupta-gets-z-category-security/">दिल्ली

की सीएम रेखा गुप्ता को मिली Z कैटेगरी की सुरक्षा, 22 जवान बनेंगे सुरक्षा कवच
हर खबर के लिए हमें फॉलो करें Whatsapp Channel: https://whatsapp.com/channel/0029VaAT9Km9RZAcTkCtgN3q

Twitter (X): https://x.com/lagatarIN

google news: https://news.google.com/publications/CAAqBwgKMPXuoAswjfm4Aw?ceid=IN:en&oc=3

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही