Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रांचीः आजसू छात्र संघ ने आरयू के भवन मरम्मत को लेकर दिया आवेदन

Ranchi: आजसू छात्र संघ ने राज्यपाल सचिवालय और मुख्यमंत्री सचिवालय को रांची विश्वविद्यालय के भवनों के मरम्मत को लेकर आवेदन दिया है. आवेदन आजसू छात्र संघ रांची विश्वविद्यालय के उपाध्यक्ष अभिषेक शुक्ला के नेतृत्व में दिया गया. मांग पत्र के माध्यम से आजसू छात्र संघ ने कहा कि रांची विश्वविद्यालय के केंद्रीय पुस्तकालय में छज्जा गिर जाने से छात्र मंतोष बेतिया की मौत हो गई. अभी भी रांची विश्वविद्यालय के कॉमर्स विभाग व आर्ट्स ब्लॉक के साथ-साथ जितने भी भवन हैं उनकी स्थिति दयनीय है. जिससे आए दिन वहां किसी न किसी प्रकार की दुर्घटना की आशंका बनी रहती है. छात्र-छात्राएं शिक्षक और नॉन टीचिंग स्टाफ अपनी जान जोखिम में डालकर वहां पढ़ने पढ़ाने काम करते हैं. प्रतिनिधिमंडल में रांची विश्वविद्यालय के वरीय उपाध्यक्ष राहुल तिवारी, अभिषेक शुक्ला, सुरेश भगत, विशाल कुमार यादव व बीएस महतो शामिल रहे. इसे भी पढ़ें- तेतरियाखाड़">https://lagatar.in/tetriyakhad-arson-case-charges-framed-in-nia-court-against-5-including-gangster-aman-sahu-and-akash-rai/">तेतरियाखाड़

आगजनी केस: गैंगस्टर अमन साहू और आकाश राय समेत 5 के खिलाफ NIA कोर्ट में आरोप गठित
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही