Search

 
 
 

रांची : पोस्ट मैट्रिक छात्रवृति नहीं मिलने से आजसू ने कल्याण सचिव को सौंपा ज्ञापन

 
Ranchi : आजसू छात्र संघ का प्रतिनिधिमंडल रांची विश्वविद्यालय के अध्यक्ष अभिषेक शुक्ला की अगुवाई में झारखंड के कल्याण सचिव को मांग पत्र सौंपा. दरअसल पिछले 10 महीने से छात्रवृति नहीं मिल पा रही है. मांग पत्र के माध्यम से रांची विश्वविद्यालय अध्यक्ष अभिषेक शुक्ला ने कहा, राज्य के लगभग 1 लाख छात्र-छात्राओं को अब तक पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप राशि नहीं मिली है. जिसे लेकर छात्र-छात्राएं काफी परेशान है. इससे आगे उन्होंने कहा कि राज्य में जितने भी विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में पढ़ने वाले छात्र हैं, उसमें 50 प्रतिशत छात्र-छात्राएं एसटी-एससी, ओबीसी, मध्यवर्ग या निम्नवर्ग परिवारों से आते हैं. ऐसे में उन्हें स्कॉलरशिप की राशि नहीं मिलने से परिवार पर आर्थिक बोझ बढ़ जाता है. जिससे उन्हें आगे की पढ़ाई करने में परेशानी भी आ रही है. उन्होंने यह भी बताया कि आदिवासी कल्याण आयुक्त अजय नाथ झा ने कहा की सभी छात्र-छात्राओं को 30 जनवरी तक स्कॉलरशिप की बकाया राशि का भुगतान कर दिया जाएगा. इसे भी पढ़ें -गिरिडीह">https://lagatar.in/6-cyber-criminals-arrested-from-giridih-mobile-bike-and-other-items-recovered/">गिरिडीह

से 6 साइबर अपराधी गिरफ्तार, मोबाइल, बाइक समेत अन्य सामान बरामद
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही