Ranchi : तमाड़ प्रखण्ड स्थित दिवड़ी मन्दिर प्रांगण के डॉ रामदयाल सिंह मुंडा सभागार में आजसू पार्टी के केंद्रीय निर्देशानुसार प्रदेश स्तर पर चल रहे धन संग्रह-जन संग्रह कार्यक्रम को गांव-पंचायत से लेकर प्रखंड स्तर तक युद्ध स्तर से चलाने के साथ ही साथ संगठन का विस्तार गांव स्तर में हर हाल में पूरा करने का संकल्प लिया गया. बैठक के मुख्य अतिथि रांची जिला के अध्यक्ष संजय कुमार महतो ने कहा कि आजसू पार्टी संघर्ष एवं आंदोलन की उपज है. झारखण्ड अलग राज्य, 1932 का खतियान की मांग समेत राज्य के अन्य ज्वलंत मुद्दों के समाधान को लेकर आजसू पार्टी हमेशा आंदोलनरत रही है. पार्टी के विचारों को गांव के जन-जन तक पहुंचाने की आवश्यकता है. साथ ही पंचायत स्तर पर कमिटि गठन करना सुनिश्चित करें और जन-संग्रह धन-संग्रह कार्यक्रम को तीव्र गति प्रदान करें. इसे भी पढ़ें–चाकुलिया">https://lagatar.in/chakulia-venomous-snake-bites-in-womans-hand-admitted-to-health-center/">चाकुलिया
: महिला के हाथ में विषैले सांप ने डंसा, स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती
: मानगो में नो पार्किंग जोन के खिलाफ नगर निगम ने चलाया अभियान [wpse_comments_template]
: महिला के हाथ में विषैले सांप ने डंसा, स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती
कई आजसू कार्यकर्ताओं ने रखे विचार
वहीं उन्होंने आजसू पार्टी के साथ पार्टी के सभी अनुषंगी इकाईयों का गठन अतिशीघ्र करने पर जोर दिया. बैठक का तमाड़ पश्चिमी प्रखंड अध्यक्ष जगदीश गुप्ता ने अध्यक्षता की तथा संचालन रांची जिला के वरीय उपाध्यक्ष सह तमाड़ प्रखंड प्रभारी श्याम कुमार महतो किया. इस कार्यक्रम में सम्मानित अतिथि के रूप केंद्रीय सदस्य सह बुंडू नगर उपाध्यक्ष सुनील जयसवाल, केंद्रीय सदस्य केशव महतो, केंद्रीय सदस्य रमेश भगत, राँची जिला प्रधान महासचिव सुकरा सिंह मुंडा, उलगुलान फाउण्डेशन के उपाध्यक्ष सह पूर्व प्रत्याशी श्री राम दुर्लभ सिंह मुण्डा, तमाड़ पश्चिमी जिला परिषद सदस्य विजय सिंह मानकी, बुंडू जिला परिषद सदस्या परमेश्वरी सांडिल, वरीय उपाध्यक्ष चित्तरंजन महतो, वरीय उपाध्यक्ष राजेन्द्र प्रसाद महतो, वरीय आजसू पार्टी नेता गुंजन इतिर मुंडा, जिला उपाध्यक्ष रमेश कुमार मुंडा, जिला कोषाध्यक्ष वीरेंद्र तिवारी, जिला उपाध्यक्ष एतवा उरांव, जिला उपाध्यक्ष हीरालाल दास, जिला सचिव ताराचाँद सिंह मुंडा, जिला सचिव मिहिर सिंह मुंडा, बुंडू प्रखंड अध्यक्ष हरिहर महतो, तमाड़ पूर्वी प्रखंड अध्यक्ष हरिहर महतो, तमाड़ विधानसभा खेल प्रभारी धनु कुमार नाग, गोवर्धन मछुआ, संतोष महतो, हरदेव कुमार, दिनेश प्रमाणिक, अशोक गिरी, धनेश्वर महतो, कृष्णा मुंडा, शक्ति पद महतो ने अपने-अपने विचार रखे. वहीं मौके पर धनसिंह लोहरा ,प्रधान सिंह मुंडा, जलेश्वर महतो, बनमाली महतो, अरुण महतो, चैतन सिंह मुंडा, ईश्वर दयाल महतो, मनोज कुमार महतो, फागुराम महतो, प्रेमानंद महतो, दछिन साय महतो उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें–जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-municipal-corporation-launched-a-campaign-against-no-parking-zone-in-mango/">जमशेदपुर: मानगो में नो पार्किंग जोन के खिलाफ नगर निगम ने चलाया अभियान [wpse_comments_template]
Leave a Comment