Ranchi : आजसू महिला मोर्चा ने 4 जुलाई को आयोजित होने वाले अखिल झारखंड महिला अधिवेशन को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस की. महिला मोर्चा की पदाधिकारियों ने बताया कि यह अधिवेशन खेलगांव स्थित इंडोर स्टेडियम में सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित होगा, जिसमें राज्य के विभिन्न जिलों से हजारों महिलाओं के शामिल होने की उम्मीद है.
प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया गया कि अधिवेशन का उद्देश्य महिलाओं के सशक्तिकरण, आत्मनिर्भरता और उनसे जुड़े सामाजिक, आर्थिक एवं राजनीतिक मुद्दों पर व्यापक चर्चा करना है. इसके अलावा महिलाओं की समस्याओं को प्रभावी ढंग से उठाने ऐर संगठन को जमीनी स्तर पर और मजबूत बनाने की रणनीति पर भी मंथन किया जाएगा.

पार्टी ने जानकारी दी कि अधिवेशन के मुख्य अतिथि पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश महतो होंगे. कार्यक्रम की तैयारियां अंतिम चरण में हैं. पार्टी ने राज्यभर की महिला कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों और समर्थकों से बड़ी संख्या में अधिवेशन में शामिल होकर इसे सफल बनाने की अपील की है.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.
Leave a Comment