Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रांचीः कांग्रेस कोटे के चारों मंत्री दिल्ली गए, विधायकों के आरोप पर रखेंगे अपना पक्ष

Advertisement
Advertisement
Ranchi: कांग्रेस कोटे के चारों मंत्री डॉ रामेश्वर उरांव, आलमगीर आलम. बन्ना गुप्ता और बादल दिल्ली रवाना हो गए हैं. जानकारी के अनुसार, आलाकमान इनके क्रियाकलापों को लेकर जवाब तलब भी कर सकता है. इसकी वजह यह है कि पार्टी के विधायकों ने इसके खिलाफ शिकायत की थी और इनके कार्यकलापों पर भी सवाल उठाया था. बताते चलें कि चंपाई सोरेन सरकार के मंत्रिमंडल के विस्तार में पुराने मंत्रियों को ही रिपीट किये जाने से कांग्रेस के 12 विधायक नाराज हो गये थे और आलाकमान से शिकायत करने के लिए दिल्ली पहुंच गये थे, जहां से उन्हें समझा-बुझाकर वापस भेज दिया गया था, 12 विधायकों में से कांग्रेस के नाराज विधायक अनूप सिंह, इरफान अंसारी, उमाशंकर अकेला, सोना राम सिंकू, अंबा प्रसाद, दीपिका पांडेय, रामचन्द्र सिंह, राजेश कच्छप दिल्ली गये थे.

निकाले जा रहे कई मायने

चारों मंत्रियों के दिल्ली जाने के कई मायने निकाले भी जा रहे हैं. राजनीति के गलियारों में इसकी चर्चा भी तेज हो गई है. चर्चा यह भी है कि नाराज विधायकों की शिकायतों के बाद आलाकमान इनसे जवाब तलब करेगा. यानी इनसे अब तक के कार्यों की रिपोर्ट कार्ड ली जा सकती है. दूसरी चर्चा यह भी है कि झारखंड कांग्रेस में मंत्रिमंडल विस्तार के बाद जो स्थिति बनी थी, उस पर भी ये मंत्री अपनी बातों को आलाकमान के पार रखने गये हैं.

लोकसभा चुनाव पर भी हो सकती है चर्चा

राजनीति के गलियारों में चर्चा यह भी है कि आगामी लोकसभा चुनाव पर ये मंत्री झारखंड की राजनीतिक स्थिति और सीटों के बंटवारे को लेकर कोई विमर्श करने गये हैं. हालांकि इसके लिए झारखंड के कांग्रेस अध्यक्ष और प्रभारी अधिकृत हैं, इसलिए इस संभावना को उतना बल नहीं मिलता है. एक बात यह भी है कि बहुत के कांग्रेसी विधायक प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर की कार्यशैली से खुश नहीं हैं. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही