Search

 
 
 

रांची : सर्किट हाउस से एयरपोर्ट निकले महागठबंधन के सभी विधायक, हैदराबाद शिफ्ट होने की खबर

 
Ranchi : महागठबंधन के विधायकों को एहतियातन हैदराबाद शिफ्ट किये जाने की खबर है. विधायकों को लेकर बस सर्किट हाउस से एयरपोर्ट के लिए रवाना हो चुकी है. वहीं एयरपोर्ट पर भी हलचल तेज हो गई है. चार्टर्ड प्लेन को तैयार किया जा रहा है. राज्यपाल की तरफ से बुलावे का महागठबंधन इंतजार कर रही थी. शाम साढ़े पांच बजे चंपई सोरेन के नेतृत्व में पांच विधायक राज्यपाल से मिले भी, मगर उन्हें सरकार बनाने का समय नहीं दिया गया. जिसके बाद सभी विधायकों को हैदराबाद शिफ्ट करने की तैयारी शुरू कर दी गई. चंपई सोरेन ने राज्यपाल से मुलाकात कर निकलने के बाद कहा कि राज्यपाल ने उन्हें आश्वासन दिया है कि जल्द ही उन्हें बुलाया जाएगा. हालांकि अभी राजभवन की ओर से समय नहीं दिया गया है. लोबिन हेंब्रम, सीता सोरेन, चमरा लिंडा और रामदास सोरेन सर्किट हाउस में मौजूद नहीं है, लेकिन चंपई सोरेन के मुताबिक उन चारों विधायकों का भी समर्थन प्राप्त है. लोबिन हेंब्रम ने टेलीफोनिक बातचीत में कहा कि वे क्षेत्र में हैं. कल रांची आएंगे. वहीं जेएमएम ने 43 विधायकों का वीडियो जारी किया था. राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन से मिलने के लिए चंपई सोरेन के साथ चार अन्य विधायक राजभवन पहुंचे थे. चंपई सोरेन के नेतृत्व में आलमगीर आलम, सत्यानंद भोक्ता, विनोद सिंह और प्रदीप यादव राजभवन गये थे. सभी विधायक राज्यपाल से सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे और समय मांगा. इसपर राज्यपाल ने विचार कर जल्द समय देने का आश्वासन दिया है. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/02/14.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही