Search

 
 
 

रांची: 13 मई से खेलगांव में होगा ऑल इंडिया ओपन आमंत्रण कराटे चैंपियनशिप

 
Ranchi : रांची का खेलगांव 700 कराटे खिलाड़ियों के साथ गुलजार होगा. आगामी 13 और 14 मई को रांची के हरिवंश टाना भगत स्टेडियम में सिकोकई कराटे डू इंटरनेशनल झारखंड की मेजबानी में ऑल इंडिया ओपन आमंत्रण कराटे चैंपियनशिप का आयोजन किया जा रहा है. जिसमें देशभर से लगभग 700 कराटे खिलाड़ी और 50 पदाधिकारियों के शामिल होने की संभावना है. इस प्रतियोगिता में एशियन कराटे फेडरेशन के जज की भूमिका भी महत्वपूर्ण रहेगी. प्रतियोगिता का उद्घाटन 13 मई को दोपहर 2 बजे किया जाएगा. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कराटे इंडिया ऑर्गेनाइजेशन के अध्यक्ष शिहान विजय तिवारी होंगे और विशिष्ट अतिथि के रूप में कराटे इंडिया ऑर्गेनाइजेशन के महासचिव शिहान संजीव जांगरा व कोषाध्यक्ष क्योशी मुतुम बंकिम सिंह शामिल रहेंगे. इसे भी पढ़ें - इंजीनियर">https://lagatar.in/jharkhand_alok-ranjan-a-relative-of-engineer-virendra-ram-was-sent-to-jail-important-revelations-made-in-the-inquiry/">इंजीनियर

वीरेंद्र राम के रिश्तेदार आलोक रंजन को भेजा गया जेल, पूछताछ में हुए अहम खुलासे

राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी भी शामिल होंगे

प्रतियोगिता के मुख्य आयोजक और सिको कई कराटे डू इंटरनेशनल झारखंड के राज्य प्रतिनिधि रेंसी सुनील किस्पोट्टा ने बताया कि इस प्रतियोगिता में देशभर से कई राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी भी शामिल होंगे. प्रतियोगिता का मुख्य संचालन एशियन कराटे फेडरेशन के जजों के द्वारा किया जाएगा. साथ ही राष्ट्रीय स्तर के जज भी इसमें शामिल होंगे. उद्घाटन और समापन समारोह के दौरान कई सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए जाएंगे. साथ ही बैंड ग्रुप अपने बैंड की प्रस्तुति करेगा. प्रतियोगिता में कराटे इंडिया आर्गेनाइजेशन से मान्यता प्राप्त किसी भी शैली के खिलाड़ी भाग ले सकते हैं. इसे भी पढ़ें -नाना">https://lagatar.in/nana-and-moussa-will-perform-asads-last-rites-today-atiq-ahmed-will-not-be-able-to-give-the-soil/">नाना

और मौसा आज करेंगे असद को सुपुर्द-ए-खाक, मिट्टी नहीं दे पायेगा अतीक अहमद
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही