Search

 
 
 

रांची: खाने-पीने के सामानों पर जीएसटी लगाने का चौतरफा विरोध

 
Rajnish Prasad Ranchi: झारखंडी सूचना अधिकार मंच के केंद्रीय अध्यक्ष विजय शंकर नायक ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर के खाने पीने के सामानो में जीएसटी का विरोध किया है. बता दें कि 19 जुलाई से दूध, दही, चावल, आटा. गेहूं, मैदा, सूजी, छाछ, लस्सी, सहित अन्य प्री पैक्ट समानो में जीएसटी लगाया गया है.

इसे भी पढ़ें-परी">https://lagatar.in/punishment-for-the-killers-of-pari-life-imprisonment-for-shahid-10-years-in-jail-for-the-sahajadi/">परी

के हत्यारों को सजाः शाहिद को उम्रकैद, शहजादी को 10 साल की जेल

कफन पर भी जीएसटी लगाये मोदी सरकार-विजय

विजय शंकर नायक ने कहा, "आजादी के 75 वर्ष के बाद पहली बार देश में मोदी सरकार ने अनाज पर भी जीएसटी यानी की गब्बर सिंह टैक्स लगाया है. आम जनता को भूख और दुख से मरने के लिए अपने हाल में छोड़ दिया है. ऐसी जनविरोधी सरकार को अब एक क्षण भी सत्ता में बैठने का अधिकार नही है. अब कफन में भी जीएसटी लगाने का कार्य जनविरोधी भाजपा सरकार करे. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/07/UUU-2.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> विजय शंकर नायक ने कहा कि पनीर, दूध, दही, लस्सी पर 5% GST वसूलेगी. आटा, दाल, गुड़, गेहूं, चावल, बाजरा, ज्वार पर 5% GST वसूलेगी. अस्पताल के कमरे पर 5% GST वसूलेगी. होटल के 1000 वाले कमरे पर 12% GST वसूलेगी. पेपर, कैंची, पेंसिल, शार्पनर पर 18% GST वसूलेगी.! बस अब "कफन" बाकी रह गया.. लगता है भाजपा सरकार और मोदी साहब की नजर उधर नहीं गई है, उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि झारखंडी सूचना मंच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मांग करती है कि वे अविलंब कफन में भी जीएसटी टैक्स लागू करने का कार्य करे.

इसे भी पढ़ें-धनबाद:">https://lagatar.in/dhanbad-modi-government-treats-non-bjp-ruled-states-step-motherly-brajendra-singh/">धनबाद:

मोदी सरकार करती है गैर भाजपा शासित राज्यों से सौतेला व्यवहार: ब्रजेन्द्र सिंह

[wpse_comments_template]

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही