Search

रांचीः 12 से 14 जून तक झारखंड के सभी स्कूल रहेंगे बंद

Ranchi: झारखंड में बढ़ती गर्मी को देखते हुए स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग ने दो दिनों तक स्कूल बंद करने का आदेश जारी किया है. 12 से 14 जून तक झारखंड के सभी स्कूल बंद रहेंगे. सरकारी, गैर सरकारी, सहायता प्राप्त, गैर सहायता प्राप्त और निजी विद्यालयों के लिए यह आदेश जारी किया गया है. स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के सचिव के रवि कुमार ने आदेश जारी किया है. इसे पढ़ें- गर्मी">https://lagatar.in/relief-from-heat-pre-monsoon-rain-will-start-from-monday/">गर्मी

से मिलेगी राहतः सोमवार से शुरू होगी प्री-मॉनसून बारिश
बता दें कि झारखंड के सरकारी स्कूल 5 जून को खुल चुके हैं. तपती धूप में बच्चों को स्कूल जाने में परेशानी हो रही है. कई संगठनों ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के सचिव के रवि कुमार को पत्र भी लिखा था. वहीं झारखंड बाल संरक्षण आयोग के सदस्य ने भी शिक्षा सचिव को पत्र लिख कर गर्मी की छुट्टी बढ़ाने का आग्रह किया था. झारखंड के कई जिलों में पारा 41 के पार है. इसे भी पढ़ें- धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-service-good-governance-and-welfare-of-the-poor-under-pm-modis-rule-babulal/">धनबाद

: पीएम मोदी के शासन में सेवा, सुशासन व गरीबों के कल्याण का काम- बाबूलाल
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp